उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति

लालू परिवार टकराव: रोहिणी आचार्य के अपमान पर भाई तेज प्रताप बोले- अब सुदर्शन चक्र चलेगा

लालू परिवार टकराव: रोहिणी आचार्य के अपमान पर भाई तेज प्रताप बोले- अब सुदर्शन चक्र चलेगा

नई दिल्‍ली/पटना: बिहार चुनाव में बदली बयार के बाद लालू परिवार में भी बड़ी उथल-पुथल मची हुई है। रोहिणी आचार्य के घर और पार्टी छोड़ने के बयान के बाद अब तेज प्रताप यादव का बयान सामने आया है, जिसमें वह गुस्से में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी बहन का जो अपमान करेगा, उस पर कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा।

तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि रोहिणी दीदी जो बात कह रही है, वह अपनी जगह बिल्कुल सही कह रही हैं। एक मां होने के नाते, एक महिला होने के नाते, एक बहन होने के नाते उन्होंने जो सराहनीय काम उन्होंने किया है, वह शायद ही कोई बेटी या कोई बहन या कोई मां कर सकती है। यह हमारे लिए और सभी महिलाओं के लिए ये पूरे तरीके से ये पूजनीय हैं और सदैव इनकी चर्चा कि जाएगी। यह एक इतिहास रहेगा और इतिहास के पन्नों में मेरी बहन का नाम सुनहरे पन्नों में रहेगा।

कल रोहिणी ने कही थी अपमान की बात

रोहिणी आचार्य ने सबसे पहले कल एयरपोर्ट पर अपने अपमान की बात कही थी। उन्होंने अपनी बातों में कहा कि मैंने अपना मायका और राजद पार्टी से अलग हो गई हूं। पूछने पर उन्होंने दो नाम लिया और कहा कि यह बात अब आपलोग खुद को चाणक्य कहने वाले संजय यादव और रफीज से पूछिये, तेजस्वी यादव से पूछिये। अब तो स्थिति यह हो गई है कि इनका नाम लेने पर चप्पल से मारा जाता है, अपमानित किया जाता है और घर से निकाला जाता है।

सोशल मीडया पर आज फिर किया पोस्‍ट

रोहिणी आचार्य ने फिर आज सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसके बाद आज हर जगह इसकी चर्चा हो रही है। उन्होंने लिखा कि, कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूँ और मैंने अपने  पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी , करोड़ों रूपए लिए , टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी .. सभी बेटी – बहन , जो शादीशुदा हैं उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा – भाई हो , तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को नहीं बचाएं , अपने भाई , उस घर के बेटे को ही बोले कि वो अपनी या अपने किसी हरियाणवी  दोस्त की किडनी लगवा दे ” .. सभी बहन – बेटियां अपना घर – परिवार देखें, अपने माता – पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे, अपना काम, अपना ससुराल देखें, सिर्फ अपने बारे में सोचें।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *