देश-दुनिया
राजनीति
स्पोर्ट्स
India vs South Africa, India vs South Africa Test 2025, Indian Cricket Team, Kolkata Test 2025, South Africa, Team India, कोलकाता टेस्ट 2025, टीम इंडिया, भारत बनाम साउथ अफ्रीका, भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट 2025, भारतीय क्रिकेट टीम, साउथ अफ्रीका
Shailendra Singh
0 Comments
घर में 15 साल बाद साउथ अफ्रीका से हारा भारत, 124 रन चेज नहीं कर सकी टीम इंडिया
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में 30 रन की हार झेलनी पड़ी है। टीम 15 साल बाद अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोई मैच हारी है। पिछली हार 2010 में ग्रीम स्मिथ की कप्तानी में नागपुर में मिली थी।
ईडन गार्डन्स स्टेडियम में रविवार को 124 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम 9 विकेट पर 93 रन ही बना सकी। कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी करने नहीं आए। वे एक दिन पहले गर्दन में ऐंठन के कारण रिटायर हुए थे।
साइमन हार्मर ने झटके आठ विकेट
वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। साइमन हार्मर ने मैच में कुल 8 विकेट झटके। मैच में इकलौती फिफ्टी अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने लगाई। वे दूसरी पारी में 55 रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले साउथ अफ्रीका दूसरी पारी में 153 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और पहली पारी में 159 रन बनाए। भारत ने पहली पारी में 189 रन बनाए थे।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।
साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, रायन रिकेल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन और कॉर्बिन बॉश।



Post Comment