Bareilly के किला थाने में खुला वात्सल्य केंद्र, बच्चों को मिलेगा खुशनुमा माहौल

Bareilly के किला थाने में खुला वात्सल्य केंद्र, बच्चों को मिलेगा खुशनुमा माहौल

Bareilly: मिशन शक्ति 5.0 के तहत एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में जिले का पहला वात्सल्य केंद्र किला थाने के परिसर में खोला गया है। इस केंद्र का उद्घाटन शनिवार शाम एसपी सिटी ने किया। एसपी सिटी ने बताया कि शिकायत, बयान और पारिवारिक विवाद के कारण अभिभावकों के साथ बच्चों को भी अक्सर थाने आना पड़ता है। बच्चे थाने के माहौल में असहज महसूस करते हैं। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए किला थाने में वात्सल्य केंद्र बनाया गया है।

आकर्षक ढंग से सजाया गया है वात्सल्य केंद्र

वात्सल्य केंद्र पर बच्चों के मनोरंजन और सीखने का पूरा इंतजाम होगा। इसके लिए केंद्र पर रंग बिरंगे खिलौने, किताब, ड्राइंग सामग्री, बैठने की आरामदायक सुविधा होगी। बच्चों को आकर्षित करने के लिए और उन्हें खुशनुमा माहौल उपलब्ध कराने के लिए नवनिर्मित केंद्र की दीवारें भी सजाईं गई हैं। केंद्र के माध्यम से बच्चों को थाने में भी सहज और सकारात्मक वातावरण देने की पहल की गई है। यह केंद्र बरेली का पहला वात्सल्य केंद्र है।

Post Comment

You May Have Missed