उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

भाजपा सरकार में दलितों का आर्थिक सशक्तिकरण भी किया जा रहा: डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल

भाजपा सरकार में दलितों आर्थिक सशक्तिकरण भी किया जा रहा: डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल

UP News: सदस्य विधान परिषद डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि राज्य में पिछले आठ सालों से दलित उत्पीडन की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगा है। अगर किसी ने दलितों व वंचितों के साथ ज्यादती की है तो राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर राज्य में वंचितों के प्रति न्याय की मिसाल बनाई है। मुख्यमंत्री की सख्ती का ही नतीजा है कि अब यहां कोई गुंडा या माफिया किसी दलित और वंचित समाज के व्यक्ति की जमीन पर कब्जा करने का साहस नहीं जुटा पा रहा है। गुंडा और माफियाराज बीते सरकारों के जमाने की बात हो गयी है।

दलित पिछड़े वर्ग के कर्मियों को मिलेगा आरक्षण का लाभ

डा. निर्मल ने कहा कि सीएम योगी ने सफाई कर्मियों की कार्य के पर उनके परिजनों को चालीस लाख की व्यवस्था करने के साथ ही उनके लिए दुर्घटना में मृत्यु होने के दौरान रुपये की आर्थिक मदद देने के साथ पांच लाख रुपये का जीवन बीमा कवर देने का भी ऐलान किया है दिया। आउट सोर्सिंग कर्मियों की भर्ती के लिए आयोग का गठन कराया है। अब राज्य में आउट सोर्सिंग से भर्ती होने वाले दलित व पिछड़े वर्ग के कर्मियों को आरक्षण का लाभ मिलेगा। इस व्यवस्था से सफाई कर्मचारी भी लाभान्वित होंगे। आउट सोर्स के जरिए रखे जाने वाले कर्मियों को सोलह से बीस हजार रुपये महीने का मानदेय (वेतन) मिलेगा। डॉ. निर्मल ने कहा कि दलित समाज के मान-सम्मान और उनके स्वाभिमान को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने राज्य के कन्नौज मेडिकल कालेज और प्रतापगढ़ में बन रहे पालिटेक्निक कालेज का नाम बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के नाम पर रखा।

उन्होंने कहा, इतना ही नहीं देश के हिंन्दुओं के गौरवस्थल भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या के एयरपोर्ट का नाम महर्षि बाल्मीकि के नाम से रखा। बाबा साहब के जन्मदिन के मौके पर आगामी 14 अप्रैल 2026 को लखनऊ में बन रहे विश्व स्तरीय डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केंद्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे। इस स्मारक में संग्रहालय, विपसना केन्द्र, भव्य प्रेक्षागृह और लाइब्रेरी के साथ ही अतिथि गृह और भोजनालय की भी स्थापना हो रही है। यहां पर डॉ. भीमराव आंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर शोध कार्य हेतु शोध केंद्र भी स्थापित किया जा रहा है तथा स्मारक परिसर में डॉ. आंबेडकर की 25 फिट ऊँची कांस्य प्रतिमा भी स्थापित की गई है। डॉ. निर्मल ने कहा कि भाजपा की सरकार में दलितों का सामाजिक राजनैतिक सशक्तिकरण के बाद उनका आर्थिक सशक्तिकरण भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *