उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया

Bihar Election Results: कांग्रेस के गंभीर आरोप, कहा- मतदाताओं के नाम कटवाकर जीती NDA

Bihar Election Results: कांग्रेस के गंभीर आरोप, कहा- मतदाताओं के नाम कटवाकर जीती NDA

Bihar Election Results: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हर तरफ सियासी तूफान उठ गया है। ऐसे में केरल कांग्रेस ने दावा किया है कि एनडीए की 202 सीटों में से 128 सीटों पर जीत विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान हुई कथित मतदाताओं के नाम कटवाने का नतीजा है। पार्टी का कहना है कि हजारों असली वोटरों के नाम मनमाने ढंग से हटाए गए और यही ‘धांधली’ एनडीए की भारी जीत की असली वजह बनी। बता दें कि केरल कांग्रेस ने चुनाव आयोग द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जारी किए गए मतदाता विलोपन डेटा का विश्लेषण किया और उसे हर सीट के विजय अंतर से मिलाया। पार्टी का दावा है कि पैटर्न साफ है, जिंदा और असली वोटरों को एसआईआर प्रक्रिया में मनमाने ढंग से हटाया गया।

केरल कांग्रेस का आरोप

केरल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एसआईआर का उद्देश्य अवैध प्रवासियों की पहचान बताई गई थी। लेकिन जारी डाटा में एक भी अवैध प्रवासी नहीं मिला, न बांग्लादेश से, न म्यांमार से, न नेपाल से। पार्टी के अनुसार, असल में गरीब और कमजोर वर्ग के वोटरों को हटाकर चुनाव को मैनेज किया गया। पार्टी ने पीएम मोदी के ‘लोकतंत्र की जननी’ वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि अगर यह ‘गेम प्लान’ नहीं समझा गया, तो भाजपा एक-एक कर सभी नागरिकों को वोटर लिस्ट से हटाकर उनकी जगह फर्जी नाम जोड़ देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *