Dhirendra Shastri: सनातन एकता पदयात्रा के कोसी से रवाना होने से पूर्व बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जिनको राम नाम, वंदे मातरम, जय श्री राम से दिक्कत हो तो जल्दी ही लाहौर की टिकट कटवा लें। अगर पैसा भी न हो तो हम कर्ज लेकर अपने पैसे से टिकट करवाएंगे। जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं। धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि हम मुसलमानों के विरोधी नहीं। हम उनके विरोधी हैं जो राम और राष्ट्र का नहीं हो सकता है, हम उनके विरोधी हैं जो खाते भारत का हैं और गुणगान उन लोगों का करते हैं। वो आप के चाचा लगते हैं क्या? कुछ हमारे हिंदू गीता, गंगा, संतों, सनातन एकता पद यात्रा का विरोध करते हैं। भैया अगर शुगर हो जाती है, तो शुगर चेक कार्रवाई जाती है। वैसे जो हिन्दूओं का विरोध करते हैं वो अपना डीएनए टेस्ट करवा लें।
Dhirendra Shastri: जिन्हें ‘राम नाम’ से दिक्कत, वो लाहौर की टिकट कटवा लें
14
Nov