Bihar Election: बोले डॉ. निषाद- बिहार की यह विजय केवल शुरुआत है…

UP: महिला आरक्षण बिल पास ने होने पर भड़के Sanjay Nishad, विपक्ष को खूब सुनाया

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच, राष्ट्रहित में उनके समर्पण तथा विकासोन्मुख नीतियों की ऐतिहासिक जीत हैं। यह स्पष्ट संदेश है कि देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व और सुशासन पर पूरा विश्वास रखता है। गृहमंत्री अमित शाह की प्रभावी रणनीति ने एनडीए को और अधिक मजबूत बनाया है। बिहार की यह विजय केवल शुरुआत है, आने वाले समय में बंगाल, पंजाब, तमिलनाडु सहित अनेक राज्यों में एनडीए प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगा। यह बातें यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहीं हैं। डॉ. निषाद ने  बिहार की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने एक बार फिर जंगलराज को लौटने से रोक दिया।

विपक्ष की नीतियां कभी भी जनता के हित में नहीं रही हैं और जनता ने विकास, सुरक्षा तथा स्थिर शासन के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निहाद ने मछुआ समाज के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया कि उन्होंने किसी भी भ्रम या झांसे में आए बिना प्रधानमंत्री मोदी के विकास मॉडल तथा एनडीए की नीतियों पर विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ही नहीं, बिहार में भी केंद्रीय मत्स्य विभाग की योजनाओं के माध्यम से मछुआ समाज का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित है।

 

Post Comment

You May Have Missed