राजनीति
स्पोर्ट्स
Aiden Markram, India South Africa Test Series 2025, India vs South Africa, Jasprit Bumrah, Ryan Rickelton, South Africa captain Temba Bavuma, South Africa vs India, Temba Bavuma, एडेन मार्करम, जसप्रीत बुमराह, तेंबा बावुमा, दक्षिण अफ्रीका कप्तान तेंबा बावुमा, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, भारत साउथ अफ्रीका टेस्ट अफ्रीका 2025, रेयान रिकेल्टन, साउथ अफ्रीका बनाम भारत
Shailendra Singh
0 Comments
कोलकाता में बुमराह का जलवा, रिकेल्टन-मार्करम को किया आउट; दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 62/2
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट की शुरुआत शुक्रवार (14 नवंबर) से हो चुकी है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पिच सूखी लग रही है और बल्लेबाजी करना आसान होगा। कगिसो रबाडा इस मैच में नहीं खेल रहे। उनकी जगह कॉर्बिन बॉश को प्लेइंग-11 में जगह मिली है।
वहीं, भारत के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव हैं। ऋषभ पंत की एंट्री हुई है, वह नीतीश रेड्डी की जगह शामिल हुए हैं। इसके अलावा अक्षर पटेल की भी टीम में एंट्री हुई है। यानी टीम इंडिया चार स्पिनर के साथ खेल रही है और इनमें तीन ऑलराउंडर हैं। साई सुदर्शन यह मैच नहीं खेल रहे और ऐसे में सुंदर तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। बता दें कि दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज को टीम इंडिया अपने नाम करना चाहेगी और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में अपना दावा मजबूत करना चाहेगी।
बुमराह ने दोनों ओपनर्स को भेजा पवेलियन
दक्षिण अफ्रीका को 62 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने रेयान रिकेल्टन के बाद एडेन मार्करम को आउट किया। रिकेल्टन 23 रन और मार्करम 31 रन बनाकर आउट हुए। बुमराह ने रिकेल्टन को पारी के 11वें ओवर में क्लीन बोल्ड किया था। इसके बाद 13वें ओवर में बुमराह ने मार्करम को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। फिलहाल, कप्तान तेंबा बावुमा और वियान मुल्डर क्रीज पर हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।
दक्षिण अफ्रीका: एडन मार्करम, रेयान रिकेलटन, टोनी डी जॉर्जी, तेंबा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश, सेनुरन मुथुसामी।



Post Comment