उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति

रुझानों में फिर नीतीश सरकार: NDA 111 सीट, महागठबंधन 31 पर आगे; पढ़ें पूरी खबर   

रुझानों में फिर नीतीश सरकार: NDA 111 सीट, महागठबंधन 31 पर आगे; पढ़ें पूरी खबर   

पटना: बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर शुक्रवार (14 नवंबर) को मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, NDA 111 सीटों (भाजपा 48, जदयू 47, लोजपा 13, HAMS 3) पर आगे चल रही है और महागठबंधन 31 सीटों (राजद 23, कांग्रेस 7, वीआईपी 1) पर आगे चल रही है। अन्य और निर्दलीय 5 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

शुरुआती रुझान में फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनती दिख रही है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज रुझानों में किसी भी सीट पर लीड करती नहीं दिख रही है। राघोपुर से तेजस्वी यादव NDA कैंडिडेट सतीश यादव से आगे चल रहे हैं। वहीं, उनके बड़े भाई तेजप्रताप महुआ से पीछे चल रहे हैं। सम्राट चौधरी तारापुर से लीड कर रहे हैं।

इस बार हुई रिकॉर्ड वोटिंग

मोतिहारी में काउंटिंग सेंटर के बाहर वाटर कैनन लगाई गई है। पटना में सीएम हाउस की सुरक्षा बढ़ाई गई है। सभी मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बार बिहार चुनाव 2 फेज में हुए और 67.10% ‌वोटिंग हुई। ये रिकॉर्ड मतदान रहा, जो 2020 विधानसभा चुनाव से करीब 10% ज्यादा रहा।

बड़े चेहरों में कौन आगे-कौन पीछे?

तारापुर से BJP के सम्राट चौधरी आगे चल रहे हैं

लखीसराय से BJP के विजय सिन्हा आगे

राघोपुर से तेजस्वी यादव आगे

छपरा से RJD के खेसारी लाल आगे

दानापुर से RJD के रीतलाल यादव आगे

लालगंज से बाहुबली की बेटी और राजद प्रत्याशी शिवानी आगे

महुआ से तेजप्रताप पीछे चल रहे हैं

बेलागंज से JDU की मनोरमा देवी आगे

बिहार चुनाव नतीजों को लेकर सियासी बयान

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *