पुणे में भीषण हादसा: कंटेनर ट्रक की टक्‍कर से कई गाड़ियों में लगी आग, छह लोगों की मौत

पुणे में भीषण हादसा: कंटेनर ट्रक की टक्‍कर से कई गाड़ियों में लगी आग, छह लोगों की मौत

पुणे: महाराष्‍ट्र में पुणे के बाहरी इलाके में नवले ब्रिज के पास गुरुवार शाम कंटेनर ट्रक का ब्रेक फेल होने से उसने कई गाड़ियों में टकर मार दी। ट्रक और कंटेनर के बीच में फंसी एक कार में आग लग गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच कार सवार थे।

पुलिस के अनुसार, हादसा पुणे-नासिक हाईवे पर भोरगांव के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से कंटेनरों के बीच दब गई और आग लगने के कुछ सेकेंड में ही लपटों में घिर गई। मृतकों की पहचान की जा रही है। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक हाईवे पर ट्रैफिक प्रभावित रहा।

कई वाहनों में लगी आग

पुणे सिटी पुलिस जोन 3 डीसीपी संभाजी कदम ने बताया कि पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर नवले ब्रिज के पास एक कंटेनर ट्रक के अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकराने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद, दो-तीन भारी वाहनों में आग लग गई। बचाव कार्य जारी है।

सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

Previous post

दुनिया को संदेश देगी दिल्ली विस्फोट के दोषियों को मिलने वाली सख्‍त सजा: अमित शाह

Next post

बरेली में अखिलेश यादव का दावा, बोले- बिहार में मुख्‍यमंत्री बनने जा रहे तेजस्‍वी यादव, कोई कंफ्यूजन नहीं

Post Comment

You May Have Missed