उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

Bihar Election: तेजस्वी यादव पर भड़के सीएम योगी के मंत्री, बोले- ‘उनके पिता ने…

Bihar Election: तेजस्वी यादव पर भड़के सीएम योगी के मंत्री, बोले- 'उनके पिता ने...

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से जुड़े एग्जिट पोल में एनडीए की बढ़त और महागठबंधन की हार पर दिए गए तेजस्वी यादव के बयान पर मंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालु ने तीखा पलटवार किया है. सिद्धार्थनगर में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री ने कहा कि तेजस्वी तो अपने माता-पिता की सरकार के दौर में जंगलराज को भी नजरअंदाज करने की बात कर रहे हैं. बिहार में एनडीए सरकार का दावा करने की बात करते हुए दयाशंकर मिश्रा ने कहा कि भैंस पर चढ़कर चरवाहे स्कूल जाने वाले दौर को भूल जाइए. बिहार की जनता समझदार है. इसके अलावा उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के सनातन यात्रा के बयान की भी निंदा की.

तेजस्वी के एग्जिट पोल बयान पर प्रतिक्रिया

दरअसल एग्जिट पोल को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा था कि इन्हें नजरअंदाज करना चाहिए. इस बयान पर दयाशंकर मिश्रा ने लालू-राबड़ी राज के काले दिनों को याद दिलाते हुए कहा कि बिहार की जनता अब जंगलराज नहीं चाहती. यही नहीं मिश्रा ने कहा कि बिहार की जनता समझदार है, उसने RJD को नजरअंदाज कर दिया है. बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है.

स्वामी प्रसाद मौर्य पर तीखा हमला

स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा सनातन यात्रा पर दिए विवादित बयान पर दयाशंकर मिश्रा ने कहा कि उनके सर्टिफिकेट की न तो संत समाज को जरूरत है, न किसी राजनीतिक पार्टी को और न ही सरकार को. बड़बोले अंदाज में सनातन धर्म की आलोचना करने से लोग उनकी बातों को गंभीरता से लेना छोड़ चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *