Bareilly: आईजीआरएस के माध्यम से मिलने वाली जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर शासन ने अक्टूबर माह की रैंकिंग जारी की है। इसमें एक बार फिर बरेली परिक्षेत्र ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने इस उपलब्धि पर स्टाफ को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है। डीआईजी कार्यालय की मीडिया सेल प्रभारी शालू रानी ने बताया कि बरेली रेंज में सबसे अच्छा प्रदर्शन पीलीभीत जिला पुलिस ने प्रथम आकर किया है। बदायूं 34वें, शाहजहांपुर 39वें और बरेली जिला 65वें स्थान पर रहा। रेंज के करीब 70 से ज्यादा थानों ने संयुक्त रूप से शानदार प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
बरेली जिले के ये थाने रहे आगे
सुभाषनगर, फतेहगंज पश्चिमी, किला, शेरगढ़, सीबीगंज, बिशारतगंज, शाही, बारादरी, इज्जतनगर, देवरनिया, भुता, भोजीपुरा, नवाबगंज, आंवला, भमोरा, शीशगढ़, प्रेमनगर, सिरौली, कैंट और फतेहगंज पूर्वी थाने शिकायत निस्तारण में आगे रहे।
बदायूं जिले में इन थानों ने मारी बाजी
वरगांव, महिला थाना, बिनावर, जरीफनगर, अलापुर, सहसवान, फैजगंज बेहटा, इस्लामनगर, वजीरगंज, दातागंज, मुजरिया, बिसौली, उझानी, कादरचौक, उघैती, उसैहत, मुसाझाग, हजरतपुर, कोतवाली और सिविल लाइंस थाना।
पीलीभीत के ये थाने रहे टॉप
महिला थाना, माधोटांडा, बरखेड़ा, करेली, कोतवाली, हजारा, सेहरामऊ उत्तरी, देयोरिया कलां, घुंघचाई, न्यूरिया, पूरनपुर, गजरौला, बीसलपुर, सुनगढ़ी, अमरिया, बिलसंडा।
शाहजहांपुर के ये थाने रहे अव्वल
महिला थाना, रामचंद्र मिशन, सिंधौली, कोतवाली, बंडा, जलालाबाद, कलान, सेहरामऊ दक्षिणी, मदनापुर, मिर्जापुर, सदर बाजार, पुवायां, गढ़िया रंगीन, तिलहर, कटरा और खुदागंज।
और बेहतर काम करने का हो प्रयास– डीआईजी
डीआईजी बरेली रेंज के अजय कुमार साहनी ने बताया कि आईजीआरएस प्रणाली में बेहतर काम करने पर परिक्षेत्र कार्यालय को प्रदेश में प्रथम रैंक मिली है। टीम प्रभारी शालू रानी, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार और आरक्षी सलिल सक्सेना को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। जिन थानों और जिलों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, उनके कामकाज की समीक्षा कर सुधार के प्रयास किए जाएंगे।