Delhi Blast: नगीना सांसद सरकार से की तीन बड़ी मांग, कहा- ये सुरक्षा तंत्र…
Delhi Blast: राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास खड़ी एक कार में सोमवार शाम जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिससे आसपास मौजूद कई वाहनों में आग लग गई और कई की खिड़कियों के शीशे टूट गए. अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गयी और कई लोगों के घायल होने की आशंका है. इस घटना पर उत्तर प्रदेश स्थित नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर नगीना सांसद ने लिखा कि- दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण धमाके ने पूरे देश को झकझोर दिया है. अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं.
उन्होंने लिखा, यह न केवल दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाता है, बल्कि आम नागरिकों की जान की कीमत पर शासन की लापरवाही भी उजागर करता है. राजधानी के ऐतिहासिक और उच्च सुरक्षा क्षेत्र में इस तरह का धमाका कोई साधारण घटना नहीं – यह राष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र की विफलता का संकेत है. केंद्र सरकार ने तीन मांग करते हुए आजाद ने लिखा कि हम मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रकृति से प्रार्थना करते हैं. और केंद्र सरकार से माँग करते हैं कि –
-
धमाके की उच्च स्तरीय जाँच NIA या किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए.
-
घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा और मृतकों के परिवारों को उचित मुआवज़ा दिया जाए.
-
देश की राजधानी में सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा तत्काल की जाए.
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण धमाके ने पूरे देश को झकझोर दिया है। अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह न केवल दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाता है, बल्कि आम नागरिकों की जान की कीमत पर शासन की लापरवाही भी उजागर करता… pic.twitter.com/q2EDnAA9Ee
— Chandra Shekhar Aazad (@BhimArmyChief) November 10, 2025



Post Comment