बरेली: नवाबगंज नगर की जामा मस्जिद में अंजुमन द्वारा एक नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 300 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाएं वितरित की गईं। अंजुमन के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में नेत्र सर्जनों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। मरीजों को न केवल आंखों की मुफ्त जांच की सुविधा मिली, बल्कि उन्हें आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। इससे बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को लाभ हुआ।
इस अवसर पर अंजुमन के अध्यक्ष असलम मंत्री, अब्दुल इशाक, मोहम्मद इस्लाम आढ़ती, मोहम्मद जाहिद, हसीब सभासद और हाफिज कारी इस्तियाक अहमद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। चिकित्सा दल में डॉ. सर्जन आफताब आलम, वरिष्ठ नेत्र परीक्षण विशेषज्ञ मोहम्मद नदीम अख्तर, मोहम्मद तारिक, मोहम्मद शादाब, मोहम्मद सादिक और मोहम्मद शाहिद खान जैसे अनुभवी चिकित्सक शामिल रहे।