उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
Aniruddhacharya Maharaj, Bageshwar Dham, Bageshwar Dham Government, Dhirendra Shastri, Pandit Dhirendra Krishna Shastri, Sanatan Ekta Padyatra, Storyteller Aniruddhacharya, अनिरुद्धाचार्य महाराज, कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, धीरेंद्र शास्त्री, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, बागेश्वर धाम, बागेश्वर धाम सरकार, सनातन एकता पदयात्रा
Shailendra Singh
0 Comments
धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में झूमे अनिरुद्धाचार्य महाराज, दोनों ने सड़क पर बैठकर खाया खाना
UP News: बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन एकता पदयात्रा’ का रविवार (09 नवंबर) को तीसरा दिन है। दिल्ली से शुरू हुई यात्रा हरियाणा होते हुए धीरे-धीरे वृंदावन की तरफ बढ़ रही है। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य आज यात्रा में शामिल हुए। वह धीरेंद्र शास्त्री के साथ भजन में झूमते नजर आए। भगवा ध्वज भी लहराया। दोनों ने सड़क पर बैठकर पूड़ी और आलू की सब्जी खाई।
इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री संतों को पूड़ी और सब्जी परोसते नजर आए। यात्रा के दौरान एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर धीरेंद्र शास्त्री की ओर बढ़ने लगा। उसे सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा। बाद में धीरेंद्र शास्त्री ने उसे अपने पास बुलाया। उसने बाबा को बताया कि वह भक्त है। इसके बाद युवक को छोड़ दिया गया।

भारतीय सेना के लिए दान करने की अपील
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, हिंदुओं भारतीय सेना को पैसा दान करो, ताकि ज्यादा गोला बारूद आ सके और पाकिस्तान को उड़ाया जा सके। जब दीया ही नहीं होगा, तो बत्ती का क्या करोगे? देश ही बचेगा तो जाति का क्या होगा? जागो रे हिंदुओं…। बच्चों को लव जिहाद से बचाओ..बच्ची तू काली बन, लेकिन बुर्का वाली मत बन…।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “जागो रे हिंदुओं, एक हो जाओ। कंधे से ऊंची छाती नहीं होती, धर्म से बढ़कर कोई जाति नहीं होती। जब दीया ही नहीं होगा, तो बत्ती का क्या करोगे? देश ही बचेगा तो जाति का क्या होगा? जागो रे हिंदुओं…।”
कल क्रिकेटर धवन और खली शामिल हुए थे
कल यानी शनिवार को यात्रा में पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन और कल्कि पीठाधीश्वर भी शामिल हुए। धीरेंद्र शास्त्री ने जमीन पर बैठकर शिखर से बात की। दोपहर के भोजन के बाद WWE रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली यात्रा में शामिल हुए।
इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री, खली का हाथ पकड़कर चले। पदयात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, हम जातियों का अहंकार खत्म करना चाहते हैं। सभी को एक ही धागे में पिरोना चाहते हैं। शुक्रवार को राजाभैया भी यात्रा में शामिल हुए थे। 16 नवंबर को यात्रा का वृंदावन में समापन होगा।



Post Comment