देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया

Congress: ‘वोट चोरी’ पर बड़ी रैली करेगी पार्टी, राष्ट्रपति से भी मिलेगा डेलिगेशन

Congress: 'वोट चोरी' पर बड़ी रैली करेगी पार्टी, राष्ट्रपति से भी मिलेगा डेलिगेशन

Congress: ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को कांग्रेस पार्टी बड़ा बनाने की तैयारी में है। नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा हरियाणा में वोट चोरी का आरोप लगाने के बाद कांग्रेस दिल्ली के राम लीला मैदान में नवंबर के अंतिम सप्ताह में एक बड़ी रैली करने वाली है। इस रैली के बाद कांग्रेस पार्टी का एक डेलिगेशन राष्ट्रपति से मिलकर ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के दौरान सिग्नेचर कैंपेन में इकट्ठे किए गए लगभग पांच करोड़ हस्ताक्षर राष्ट्रपति को सौंपेंगा।

राष्ट्रपति से भी मिलेगा कांग्रेस का डेलिगेशन

फिलहाल कांग्रेस देश के हर राज्य में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान चला रही है। आठ नवंबर को राज्यों की राजधानियों में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी राज्य स्तर पर कांग्रेस मुख्यालयों में इसका समापन करेगी। इसके बाद इस अभियान के तहत इकट्ठे किए गए हस्ताक्षरों को राज्य की इकाई दिल्ली में कांग्रेस के मुख्यालय में भेजेगी। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता इन हस्ताक्षरों को राष्ट्रपति को सौंपेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *