उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
Bihar Assembly Elections, Bihar Assembly Elections 2025, Bihar elections, Bihar Elections 2025, Bihar First Phase Voting, Nitish Kumar, Samrat Chaudhary, Tej Pratap Yadav, Tejashwi Yadav, Voting in Bihar, तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार, बिहार चुनाव, बिहार चुनाव 2025, बिहार पहले फेज की वोटिंग, बिहार में मतदान, बिहार विधानसभा चुनाव, बिहार विधानसभा चुनाव 2025, सम्राट चौधरी
Shailendra Singh
0 Comments
बिहार में पहले फेज में 121 सीटों पर 60.25 फीसदी वोटिंग, जानें अब तक के बड़े अपडेट्स
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। गुरुवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 60.25 फीसदी वोटिंग हुई है। बेगूसराय में सबसे ज्यादा 67.32% और शेखपुरा में सबसे कम 52.36% वोटिंग हुई। वहीं राजधानी पटना में 55.02% मतदान हुआ।
अतिसंवेदनशील 56 बूथों पर शाम 5 बजे तक ही वोटिंग हुई। बिहार में शहरी वोटर में वैसा उत्साह नहीं दिखा। 121 सीटों में से 3 सीट पर सबसे कम वोटिंग देखी जा रहीं है। राजधानी पटना के शहरी क्षेत्र कुम्हरार में 39.52 फीसदी, दीघा में 39.10 फीसदी और बांकीपुर में 40 फीसदी मतदान हुआ।
60.25% approximate voter turnout recorded in the first phase of #BiharElection2025, as per Election Commission of India pic.twitter.com/pPOLfijkpB
— ANI (@ANI) November 6, 2025
18 जिलों की 121 सीटों पर हुई वोटिंग
पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग खत्म हो चुकी है। इस सियासी जंग में कुछ खास सीटें रही, जिनमें तेजस्वी यादव की राघोपुर सीट, तेज प्रताप यादव की महुआ और तारापुर सीटें थीं, जहां से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। लालू प्रसाद यादव की फैमिली, नीतीश कुमार जैसे लोगों ने मतदान कर दिया है।

फोकस में रहने वाली दूसरी सीटें अलीनगर थी, जहां से सिंगर मैथिली ठाकुर बीजेपी टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की लखीसराय, JDU के उम्मीदवार बाहुबली अनंत सिंह की मोकामा सीट, जिन्हें अपने विरोधी दुलार चंद यादव की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है और RJD के उम्मीदवार दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब की रघुनाथपुर सीट है। इसके अलावा, 122 सीटों पर वोटिंग दूसरे चरण में 11 नवंबर को होगी। चुनाव नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
वोटिंग को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
चुनाव आयोग ने वोटिंग को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और बूथों पर निगरानी के लिए कैमरे भी लगाए हैं। आयोग लाइव वेबकास्टिंग के जरिए सभी बूथों की निगरानी करेगा। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में तीन करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 1.98 करोड़ पुरुष, 1.76 करोड़ महिलाएं और थर्ड जेंडर शामिल हैं। इस चरण में कई बड़े दिग्गजों की किस्मत का फैसला होगा।
पहले फेज की 12 बड़ी घटनाएं
- लखीसराय: डिप्टी CM की गाड़ी पर हमला हुआ। राजद MLC अजय सिंह से भिड़े विजय सिन्हा।
- पटना: मनेर में ID चेक करने पर RJD उम्मीदवार भाई वीरेंद्र ने दरोगा को धमकाया। कहा- यहीं आग लगा देंगे।
- वैशाली: RJD उम्मीदवार रविंद कुमार सिंह के भड़काने पर लोगों ने CAPF जवानों पर पत्थर फेंके।
- दरभंगा: सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में पोलिंग एजेंट को धमकी मिली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पर पथराव हुआ। 2 हिरासत में।
- सारण: जैतपुर में मांझी सीट से CPI प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार की गाड़ी पर ईंट-पत्थर, लाठी से हमले किए गए।
- लखीसराय: बूथ कैप्चरिंग की खबर पर SP मौके पर पहुंचे। 1 घंटे पुलिस ने गांव में फ्लैग मार्च किया।
- 10 जिलों में EVM में खराबी में आई। वैशाली के लालगंज में लगे वोट चोरी के नारे। इस दौरान मतदान भी रुका।
- पटना: पटना साहिब के बूथ नंबर 238 पर विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव से मतदान कर्मियों की बहस हो गई।
- सीवान, दरभंगा और मुजफ्फरपुर के 8 बूथों पर मतदान का बहिष्कार किया है। सीवान, दरभंगा में सड़क की मांग थी। मुजफ्फरपुर में श्मशान की। नालंदा के 3 बूथों पर एक भी वोट नहीं पड़ा।
- नालंदा: बिहारशरीफ में मतदान के दौरान पुलिस ने 4 बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि ये बूथ के पास पर्ची बांट रहे थे।
- मुंगेर: नक्सल प्रभावित भीमबंद गांव में 20 साल बाद पहली बार हुआ मतदान।



Post Comment