साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम में लौटे ऋषभ पंत, आकाश दीप को भी मिला मौका

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम में लौटे ऋषभ पंत, आकाश दीप को भी मिला मौका

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा हो गई है। विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत की तीन महीने बाद टीम में वापसी हुई है। बुधवार शाम को बीसीसीआई (BCCI) ने टीम रिलीज की और पंत को तमिलनाडु के नारायण जगदीसन की जगह चुना गया। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भी बाहर किया गया, उनकी जगह आकाश दीप को मौका मिला।

दरअसल, ऋषभ पंत चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की होम टेस्ट सीरीज नहीं खेल सके थे। वे इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। पंत के पैर में फ्रैक्चर था। पंत ने 2 नवंबर को बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ 4 दिवसीय मैच में भारत-ए की कप्तानी करते हुए मैदान पर वापसी की। वे पहली पारी में तो 17 रन ही बना सके, लेकिन दूसरी पारी में 90 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

पंत के नाम 8 टेस्ट शतक

ऋषभ पंत भारत के लिए 47 टेस्ट में 44.50 की औसत से 3427 रन बना चुके हैं। उनके नाम 8 शतक और 18 फिफ्टी भी शामिल हैं। वे टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर हैं। उन्होंने 31 वनडे और 76 वनडे भी खेले हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान व विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्‌डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और आकाश दीप।

Post Comment

You May Have Missed