उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति

जयपुर में शराबी डंपर ड्राइवर ने सड़क पर 10 से ज्‍यादा गाड़ियों को कुचला, 13 लोगों की मौत

जयपुर में शराबी डंपर ड्राइवर ने सड़क पर 10 से ज्‍यादा गाड़ियों को कुचला, 13 लोगों की मौत

जयपुर: राजस्‍थान के जयपुर में सोमवार दोपहर को एक तेज रफ्तार डंपर ने एक के बाद एक 10 से ज्‍यादा गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। कई के तो शरीर टुकड़ों में बंट गए। किसी का पैर कट गया तो किसी का हाथ। हादसे में नौ घायल हो गए, जिनमें छह गंभीर घायलों को एसएमएस अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि हादसा आज दोपहर हरमाड़ा के लोहा मंडी पर हुआ। दोपहर करीब 1 बजे डंपर लोहा मंडी पेट्रोल पंप की तरफ से रोड नंबर-14 से हाईवे पर चढ़ने के लिए जा रहा था। इस दौरान उसने गाड़ियों को टक्कर मार दी। लोगों ने डंपर ड्राइवर को मौके से पकड़ लिया। वह नशे में था। ड्राइवर कल्याण मीणा विराटनगर का रहने वाला है, जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

300 मीटर दूर से टक्कर मारता हुआ आया

हेड कॉन्स्टेबल रविंद्र ने बताया कि डंपर खाली था। जो रोड नंबर 14 की तरफ जा रहा था।l लोहा मंडी रोड पर करीब 300 मीटर दूर से लोगों को टक्कर मारता आ रहा था। कई वाहनों और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया गया।

उन्‍होंने बताया कि हादसे में नौ लोग घायल हैं, जिनमें से पांच का एसएमएस हॉस्पिटल में, दो लोगों का कांवटिया में और दो का प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

100 से अधिक की स्पीड में दौड़ा रहा था डंपर

पुलिस का कहना है कि हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें डंपर ड्राइवर 100 से अधिक की स्पीड में गाड़ी दौड़ता हुआ नजर आ रहा है। जो वाहनों को अपनी चपेट में लेते हुए लोगों को भी कुचलता हुआ दिख रहा है। शराब के नशे में मिले डंपर ड्राइवर को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया था।

वहीं, जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल, एडिशनल स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश मौके पर पहुंचे। ट्रैफिक के सीनियर ऑफिसर्स भी मौके पर पहुंच गए।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *