देश-दुनिया
मनोरंजन
राजनीति
स्पोर्ट्स
Amanjot Kaur, Deepti Sharma, Harmanpreet Kaur, ICC Women's World Cup, ICC Womens World Cup 2025, India vs South Africa, Indian women's cricket team, Laura Wolvaardt, Pratika Rawal, Richa Ghosh, Shafali Verma, Smriti Mandhana, South Africa, Team India, Women's World Cup, Women's World Cup 2025, अमनजोत कौर, आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप, आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025, ऋचा घोष, टीम इंडिया, दीप्ति शर्मा, प्रतिका रावल, भारत बनाम साउथ अफ्रीका, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, लौरा वोल्वार्ट, विमेंस वर्ल्ड कप, विमेंस वर्ल्ड कप 2025, शेफाली वर्मा, साउथ अफ्रीका, स्मृति मंदाना, हरमनप्रीत कौर
Shailendra Singh
0 Comments
विश्व चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बॉलीवुड सेलेब्स की बधाई, कहा- आपने गर्व महसूस कराया
एंटरटेनमेंट डेस्क: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार (02 नवंबर) को साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार ट्रॉफी हासिल कर इतिहास रचा। इस जीत पर फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी लगातार खुशी जाहिर करते हुए टीम को बधाइयां दे रहे हैं।
अमिताभ बच्चन ने जीत पर बधाई देते हुए लिखा, जीत गए। भारतीय महिला क्रिकेट टीम वर्ल्ड चैंपियंस। आप सभी ने हम सबके लिए गर्व का पल बनाया है। ढेर सारी बधाइयां, बधाइयां, बधाइयां।

अभिषेक बच्चन ने बधाई देते हुए लिखा, चलो भारत। वर्ल्ड चैंपियंस। शाबाश हमारी शेरनियों, शानदार प्रदर्शन।

प्रियंका चोपड़ा ने भावुक अंदाज में लिखा, मैं बड़ी हुई नीली जर्सी वाले हीरोज को देखकर, पर आज रात, वो सब उनकी तरह दिख रहे हैं। वर्ल्ड चैंपियंस। टीम इंडिया को हार्दिक बधाई।

अजय देवगन लिखते हैं, एक ऐसी रात जिसे हम कभी नहीं भूल पाएंगे। धन्यवाद, चैंपियंस। इस टीम ने दुनिया को दिखा दिया कि सच्चा जज्बा और विश्वास क्या कर सकता है।

सुनील शेट्टी ने महिला टीम को बधाई देते हुए लिखा है, पसीना। जज्बा। हिम्मत। और पूरा दिल। यूं ही नहीं, इतिहास ने आज नई चमक पाई। हमारी ब्लू ब्रिगेड ने शोहरत का पीछा नहीं किया, उसे अपना बना लिया। हर उस छोटी बच्ची के लिए जिसके पास एक सपना है और हर उस भारतीय के लिए जो गर्व से सीना ताने खड़ा है। जोर से कहो, हम हैं वर्ल्ड चैंपियंस।

श्रद्धा कपूर ने लिखा, सालों से पेरेंट्स से सुनते थे कि 1983 कैसा महसूस हुआ, हमें हमारा ये वाला पल देने के लिए शुक्रिया लड़कियों। ये जेनरेशन के लिए है।

इन सेलेब्स के अलावा अनुष्का शेट्टी, श्रद्धा कपूर, करीना कपूर, ऋतिक रोशन ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी।






Post Comment