उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति

तेलंगाना के रंगारेड्डी में बस-डंपर की भीषण टक्कर, हादसे में 20 यात्रियों की मौत; 20 घायल  

तेलंगाना के रंगारेड्डी में बस-डंपर की भीषण टक्कर, हादसे में 20 यात्रियों की मौत; 20 घायल  

रंगारेड्डी: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में हैदराबाद-बीजापुर नेशनल हाईवे पर सोमवार (03 नवंबर) सुबह बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। यहां गिट्टी से लदे एक डंपर ने तेलंगाना रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (TRTC) बस को टक्कर मार दी। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, हादसे में बस में सवार 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हैं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बस तंदूर से हैदराबाद जा रही थी। बस में 70 से अधिक यात्री सवार थे। इनमें ज्यादातर कॉलेज छात्र थे। ये रविवार की छुट्टी में घर गए थे और कॉलेज अटेंड करने के लिए हैदराबाद लौट रहे थे।

15 लोगों को बचाया गया

पुलिस ने बताया कि चेवेल्ला पुलिस स्टेशन क्षेत्र में खानपुर गेट के पास गलत दिशा से आ रहे डंपर ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह डैमेज हो गई और डंपर पर लदी गिट्टी बस के अंदर यात्रियों पर जा गिरी। बस के स्टाफ ने करीब 15 लोगों को बचाया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। गिट्टी में दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

CM रेड्डी ने अधिकारियों को घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए

हादसे पर तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने दु:ख जताया। तेलंगाना CMO ने X पर बताया कि CM रेड्डी ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए औप समय-समय पर हादसे की डिटेल अपडेट के साथ मांगी है।

मुख्यमंत्री ने चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी को हादसे में घायल लोगों को तुरंत हैदराबाद पहुंचाने और उन्हें बेहतर इलाज की व्यवस्था करने का आदेश दिया है। CMO के अनुसार, मुख्यमंत्री ने इमरजेंसी मेडिकल सुविधाओं के साथ-साथ पर्याप्त एम्बुलेंस और स्वास्थ्यकर्मियों की मौके पर तैनात करने के निर्देश दिए हैं।

हैदराबाद-बीजापुर नेशनल हाईवे पर लगा भीषण जाम

हैदराबाद-बीजापुर नेशनल हाईवे पर इस हादसे के कारण भीषण जाम लग गया। चेवेल्ला-विकाराबाद रूट पर वाहनों को रोके जाने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस स्थिति को काबू करने और यातायात को डायवर्ट करने की कोशिश कर रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *