उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति

बिहार के लिए NDA का संकल्प पत्र: KG-PG तक फ्री एजुकेशन, 1 करोड़ नौकरी; चार शहरों में मेट्रो का वादा 

बिहार के लिए NDA का संकल्प पत्र: KG-PG तक फ्री एजुकेशन, 1 करोड़ नौकरी; चार शहरों में मेट्रो का वादा 

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर शुक्रवार (31 अक्‍टूबर) को एनडीए ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। NDA ने 1 करोड़ नौकरी देने का वादा किया है। साथ ही महिलाओं को 2 लाख तक की मदद दी जाएगी। इसके अलावे 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही गरीबों के लिए KG से PG तक मुफ्त शिक्षा का भी वादा किया गया है। मां जानकी के मंदिर को अगले 5 सालों में पूरा किया जाएगा। इलाके को ‘सीतापुरम’ के नाम से विकसित किया जाएगा। आने वाले समय में बिहार के 4 शहरों में मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी।

पटना के होटल मौर्या में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री और HAM(S) नेता जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री और LJP-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने घोषणा पत्र जारी किया। मेनिफेस्टो जारी करने के साथ ही सीनियर लीडर चुनाव प्रचार के लिए निकल गए।

सम्राट बोले- हमने युवा-महिला, EBC, दलित और किसानों सबकी चिंता की है

NDA के संयुक्त ‘संकल्प पत्र’ पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “युवा, महिला, अति पिछड़ा, दलित समाज और किसानों की चिंता NDA ने की है और सभी वर्गों को साथ लेकर बिहार की समृद्धि के लिए काम करने का संकल्प है।किसानों को और समृद्ध करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जो किसान सम्मान निधि देते हैं, उसमें हमने कर्पूरी ठाकुर जी के नाम से एक योजना चलाने का निर्णय लिया है, जिसमें हम उन्हें 3000 रुपए अतिरिक्त देंगे।”

कुशवाहा बोले- सबका साथ सबका विकास पर काम करते रहेंगे

आरएलएम के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, “एनडीए ने सामूहिक रूप से अपना संकल्प व्यक्त किया है कि हम बिहार को बहुत आगे ले जाएंगे। हम समाज के सभी वर्गों के लिए काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। ‘सबका साथ सबका विकास’, जो हमारा पुराना संकल्प है, उसी संकल्प के साथ हम बिहार को आगे बढ़ाएंगे।”

26 सेकेंड में जारी किया संकल्प पत्रः कांग्रेस

संकल्प पत्र को लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। पार्टी के सीनियर लीडर और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा, आज इतिहास रच दिया गया है। नीतीश कुमार और जेपी नड्डा प्रेस कॉन्फ्रेंस में थे और 26 सेकेंड के भीतर चले गए। उनके उप मुख्यमंत्री ने बाद में घोषणापत्र पढ़ा। इसका मतलब है कि उन्हें अपने घोषणापत्र पर विश्वास नहीं है।

NDA संकल्प पत्र में 25 वादे

  • 1 करोड़ सरकारी नौकरी व रोजगार
  • हर जिले में मेगा स्किल सेंटर
  • बिहार स्पोर्टस सिटी व प्रमंडलों में खेलों के लिए ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’
  • हर जिले में फैक्ट्री व 10 नए औद्योगिक पार्क का निर्माण
  • 100 MSME पार्क व 50,000 से अधिक कुटीर उद्यम
  • डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क स्थापित करेंगे
  • महिला रोजगार योजना से महिलाओं को ₹2 लाख तक की सहायता राशि
  • 1 करोड़ महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी
  • ‘मिशन करोड़पति’ के माध्यम से महिला उद्यमी बनेंगी करोड़पति
  • किसान सम्मान निधि र₹6,000 से बढ़ाकर ₹9,000 की सहायता राशि
  • मत्स्य पालकों को ₹4,500 से बढ़ाकर ₹9,000 की सहायता राशि
  • एमएसपी की गारंटी सभी फसलों के लिए
  • एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर में एक लाख करोड़ का निवेश
  • हर अनुमंडल में एससी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आवासीय विद्यालय
  • उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत सभी अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को प्रति माह ₹2,000
  • ईबीसी वर्ग की जातियों को 10 लाख तक की सहायता
  • गरीब परिवारों के छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
  • स्कूलों में मिड-डे मील के साथ
  • पौष्टिक नाश्ता
  • 50 लाख नए पक्के मकान, मुफ्त राशन 125 यूनिट मुफ्त बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन
  • ₹5,000 करोड़ से जिले के प्रमुख स्कूलों का कायाकल्प करेंगे
  • 7 एक्सप्रेसवे व 3,600 किमी रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण
  • विश्वस्तरीय मेडिसिटी और हर जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण
  • मां जानकी की जन्मस्थली का विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी ‘सीतापुरम’ के रूप में विकास
  • पटना, दरभंगा, पूर्णिया एवं भागलपुर में अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट एवं 4 नए शहरों में मेट्रो।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *