उत्तर प्रदेश
राजनीति
स्पोर्ट्स
Bareilly News, Dehradun Strikers Women, Delhi Dabang Women, Haldwani Queens Women, Shriram Murthy Memorial T-20 Prize Money Women Cricket Tournament Season First, SRMS, SRMS Bareilly, SRMS Cricket Academy, एसआरएमएस, एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी, एसआरएमएस बरेली, दिल्ली दबंग वुमन्स, देहरादून स्ट्राइकर्स वुमन्स, श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी वूमन क्रिकेट टूर्नामेंट, हल्द्वानी क्वीन्स वुमन्स
Shailendra Singh
0 Comments
SRMS और देहरादून स्ट्राइकर्स टी-20 प्राइज मनी वुमन क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन फर्स्ट के फाइनल में
बरेली: श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी वुमन क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन फर्स्ट के दूसरे दिन बुधवार को दिल्ली दबंग वुमन्स और देहरादून स्ट्राइकर्स वुमन्स के बीच एवं एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी और हल्द्वानी क्वीन्स वुमन्स के मध्य रोमांचक मुकाबले हुए। इसमें देहरादून ने दिल्ली दबंग को 68 रन से और एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी ने हल्द्वानी क्वींन्स को 23 रन से पराजित कर अपने दूसरे मैच में भी जीत हासिल की। 2-2 मैच जीत कर दोनों टीमों ने फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।
बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग और एसआरएमएस ट्रस्ट की ओर से श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीईटी) में बुधवार को श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी वुमन क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन फर्स्ट में तीसरा और चौथा मैच हुआ। श्रीराम मूर्ति क्रिकेट स्टेडियम में टूर्नामेंट के तीसरे मैच में सुबह नौ बजे दिल्ली दबंग वुमन्स और देहरादून स्ट्राइकर्स वुमन्स की टीमों में आमना सामना हुआ। देहरादून स्ट्राइकर्स की कप्तान आराधना ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। तेजी से खेलते हुए बल्लेबाजों ने उनके फैसले को सही साबित किया और निर्धारित 20 ओवर में टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए।
नीलम बिष्ट ने फिर खेली अर्धशतकीय पारी
पिछले मैच में हल्द्वानी क्वीन्स के खिलाफ 51 रन बनाने के साथ 4 विकेट लेने वाली देहरादून की नीलम बिष्ट ने फिर अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें उन्होंने 1 छक्के और 8 चौकों की मदद से 52 गेंदों पर शानदार 57 रन बनाए। टीम के 149 रन के स्कोर में रोज (23 रन, 15 गेंद, 4 चौके), डिंपल (14 रन, 11 गेंद, 3 चौके) और यशिका (36 रन, 36 गेंद, 4 चौके) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। जवाब में दिल्ली दबंग वुमन्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के 15 रन के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज श्रद्धा तिवारी को चार रन के निजी स्कोर पर आरती सैनी ने अपनी ही गेंद पर कैच लेकर पैवेलियन भेज दिया। तेजी से गिरते विकेटों के बीच नेहा ने टीम को संभालने की कोशिश की और नाबाद रहते हुए टीम की ओर से सर्वाधिक 21 रन बनाए।
दिल्ली की टीम निर्धारित ओवर में 6 विकेट खोकर 81 ही बना सकी। नतीजा देहरादून स्ट्राइकर्स ने 68 रन से मैच जीत कर फाइनल के लिए स्थान सुरक्षित किया। हल्द्वानी के खिलाफ पिछले मैच में 51 रन बनाने के साथ 4 विकेट लेने वाली देहरादून की नीलम बिष्ट ने फिर अर्धशतकीय पारी खेली और एक छक्के और 8 चौकों की मदद से 52 गेंदों पर 57 रन बनाए। नीलम को ही मैन ऑफ द मैच चुना गया।

एसआरएमएस और हल्द्वानी टीम के बीच चौथा मुकाबला
टूर्नामेंट का चौथा मैच दोपहर 12.00 बजे एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी और हल्द्वानी क्वीन्स वुमन्स के बीच हुआ। टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएमएस की टीम ने निर्धारित ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 108 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें मनीषा कुंवर (34 रन, 32 गेंद, 3 चौके, 1 छक्का) और काजल (27 रन, 23 गेंद, 4 चौके) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। हल्द्वानी की टीम आठ विकेट के नुकसान पर 85 रन ही बना सकी। इसमें 23 रनों का सर्वाधिक योगदान अंकिता शाह ने दिया।
हर्षिता पंत और मीनाक्षी यादव ने हल्द्वानी के 3-3 विकेट लेकर टीम को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 3 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लेने वाली मीनाक्षी यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। लगातार दूसरी जीत के साथ एसआरएमएस ने 31 अक्टूबर को होने वाले फाइनल मैच में प्रवेश हासिल किया। फाइनल में एसआरएमएस का मुकाबला देहरादून स्ट्राइकर्स से होगा।
मैच में हृदेश कुमार और सौरभ कुमार अंपायर और अनुज शर्मा थर्ड अंपायर रहे। कुणाल ने स्कोरर और युसुफ अंसारी ने कमेंट्री की जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट के सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति, एसआरएमएस सीईटी के प्रिंसिपल डॉ. प्रभाकर गुप्ता, वाइस प्रिंसिपल डॉ. ऋतु सिंह, सीईटीआर के डीन डॉ. शैलेश सक्सेना, डायरेक्टर फार्मेसी डॉ. नितिन शर्मा, टूर्नामेंट आयोजन समिति के सदस्य, कॉलेज फैकेल्टी और कोच मनीष सिंह मौजूद रहे।
टूर्नामेंट के अगले मुकाबले 30 अक्टूबर को
श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी वुमन क्रिकेट टूर्नामेंट का पांचवां मैच सुबह नौ बजे दिल्ली दबंग वुमन्स बनाम हल्द्वानी क्वीन्स वुमन्स में और छठा मैच दोपहर 12.00 बजे एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी और देहरादून स्ट्राइकर्स वुमन्स के मध्य खेला जाएगा।



Post Comment