उत्तर प्रदेश
स्पेशल स्टोरी
Ajay Kumar Dwivedi, DM Ajay Kumar Dwivedi, IAS Ajay Kumar Dwivedi, IAS अजय कुमार द्विवेदी, Rampur DM, Shravasti DM, UP administration, UP Government, UP News, Yogi Government, अजय कुमार द्विवेदी, आईएएस अजय कुमार द्विवेदी, डीएम अजय कुमार द्विवेदी, यूपी शासन, यूपी सरकार, योगी सरकार, रामपुर डीएम, श्रावस्ती डीएम
Shailendra Singh
0 Comments
अब रामपुर की कमान संभालेंगे तेज तर्रार IAS अजय कुमार द्विवेदी, श्रावस्ती में छोड़ी छाप
शैलेंद्र सिंह/अभिषेक पांडेय
लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार (28 अक्टूबर) शाम को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए रामपुर के जिलाधिकारी जोगेंद्र सिंह का ट्रांसफर कर दिया है। उन्हें विशेष सचिव, नमामि गंगे परियोजना एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग बनाया गया है। वहीं, श्रावस्ती के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी को रामपुर का नए डीएम नियुक्त किया गया है।
IAS अजय कुमार द्विवेदी के बारे में
अजय कुमार द्विवेदी साल 2015 बैच के IAS अधिकारी हैं। मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले अजय कुमार द्विवेदी ने जवाहर नवोदय विद्यालय से पढ़ाई की, इसके बाद आईआईटी दिल्ली से बी.टेक की। सिविल सर्विसेज में पहले ही प्रयास में 17वीं रैंक आई थी। साल 2017 में अजय कुमार द्विवेदी प्रशिक्षु आईएएस थे और उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एसडीएम के पद पर तैनात थे। उन्होंने सोनभद्र सीडीओ, लखनऊ नगर आयुक्त और आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पद पर भी शानदार काम किया। जून, 2024 में उन्हें श्रावस्ती के जिलाधिकारी के रूप में तैनाती मिली, जहां उन्होंने अपनी शानदार छाप छोड़ी।

श्रावस्ती के डीएम रहते हुए अजय कुमार द्विवेदी ने अपने कार्यकाल में अवैध निर्माणों के खिलाफ जमकर कार्रवाई की। अवैध रूप से सरकारी जमीन पर निर्मित 28 मदरसों, दो मस्जिद, पांच मजार व दो ईदगाह सहित कुल 37 ध्वस्तीकरण किए। साथ ही निजी जमीन पर अवैध रूप से संचालित 112 मदरसों को सील करवाया। यही नहीं, राजस्व वादों के निस्तारण में श्रावस्ती लगातार टॉप-10 जिलों में शामिल रहा और अगस्त माह की रैंकिंग में धारा-116, धारा- 98 व धारा- 38(2) की कार्रवाई में प्रदेश में अव्वल रहा।
श्रावस्ती ने ये उपलब्धियां भी हासिल कीं
अजय कुमार द्विवेदी के कार्यरत रहते मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान 2024-25, एनीमिया मुक्त भारत अभियान में भी श्रावस्ती प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। साथ ही सोलर स्ट्रीट लाइट, विद्युत बिल सुधार, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, बीज डीबीटी, पीएम कुसुम योजना, मोबाइल मेडिकल युनिट, दिव्यांग पेंशन, अंडा उत्पादन, पशु टीकाकरण, मत्स्य संपदा योजना, शादी अनुदान आदि में भी श्रावस्ती प्रदेश में पहले स्थान पर रहा।

खेत में उतरकर खुद की गेहूं की कटाई
श्रावस्ती डीएम रहते अजय कुमार द्विवेदी ने एक दिन खुद खेत में उतरकर गेहूं की कटाई भी की थी, जो काफी वायरल हुआ था। उन्होंने विकास खंड हरिहरपुर रानी के अंतर्गत ग्राम पटना खरगौरा की किसान शिवकुमारी पत्नी राम बहाल के खेत में गेंहू की फसल की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं खेत में जाकर गेंहू की फसल काटकर चल रही क्रॉप कटिंग का हाल जाना। साथ ही अपने सामने गेंहू कटवाया और मड़ाई के बाद गेहूं का वजन भी कराकर उत्पादकता की जांच की थी।



Post Comment