उत्तर प्रदेश, राजनीति

बरेली में BJP प्रदेश अध्‍यक्ष का विपक्ष पर वार, बोले- SIR पर भ्रम फैला रहे राहुल-तेजस्वी

बरेली में BJP प्रदेश अध्‍यक्ष का विपक्ष पर वार, बोले- SIR पर भ्रम फैला रहे राहुल-तेजस्वी

बरेली: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मंगलवार को बरेली में पूर्व मेयर और विधायक रहे कुंवर सुभाष पटेल की प्रथम पुण्य तिथि में शामिल होने पहुंचे। इसके बाद उन्‍होंने रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में युवा सम्मेलन में भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विपक्ष पर निशाना साधा।

पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देशभर में SIR लागू किए जाने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए SIR जरूरी है। यह मतदाता सूची को दुरुस्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

बरेली में BJP प्रदेश अध्‍यक्ष का विपक्ष पर वार, बोले- SIR पर भ्रम फैला रहे राहुल-तेजस्वी

चुनाव आयोग के फैसले का स्‍वागत

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा, पूरे देश में SIR लागू करने का जो निर्णय भारत निर्वाचन आयोग ने लिया है। भारतीय जनता पार्टी उसका स्वागत करती है। निश्चित रूप से SIR लागू होने के बाद प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी तथा निष्पक्ष होगी। इससे जनभागीदारी, तकनीकी एकरूपता और विश्वसनीय आंकड़ों को बढ़ावा मिलेगा। यह एक आवश्यक कदम है, जिसका हम सबको समर्थन करना चाहिए।

बरेली में BJP प्रदेश अध्‍यक्ष का विपक्ष पर वार, बोले- SIR पर भ्रम फैला रहे राहुल-तेजस्वी

एजेंडा चलाकर भ्रम फैला रहे राहुल गांधी

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि बिहार में SIR लागू होने के बाद राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने शुरुआत में तो इसे लेकर अभियान चलाया, लेकिन जब ड्राफ्ट प्रकाशित हुआ, तो दोनों चुप हो गए। ऐसा लगता है कि उन्हें सांप सूंघ गया।

उन्होंने कहा, यह विपक्ष का नकारात्मक एजेंडा है। ये लोग देश में भ्रम की स्थिति पैदा कर लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं। जबकि यह एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी।

विपक्ष भ्रम फैलाने में जुटा

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष ने आगे कहा कि वोटर लिस्‍ट में कई नाम मृत व्यक्तियों के हैं, कुछ लोग अपना निवास बदल चुके हैं, और कई पते पर गलत या दोहराए गए नाम हैं। SIR का उद्देश्य इसी तरह की त्रुटियों को सुधारना है। विपक्ष बिना किसी साक्ष्य के केवल भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।

एयरपोर्ट संचालन से जुड़े सवाल पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा, उत्तर प्रदेश में छोटे विमानों का संचालन शुरू कर सरकार ने एक अच्छा प्रयास किया था। लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से यह अस्थायी रूप से बाधित हुआ है। सरकार बहुत जल्द इन तकनीकी दिक्कतों को दूर कर एयर सेवाओं को फिर से सुचारू करेगी, जिससे आम जनता को बेहतर सुविधा मिल सके।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *