देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया

Cyclone Montha: उग्र हुआ तूफानी चक्रवात मोंथा, कई राज्यों में तेज बारिश

Cyclone Montha: उग्र हुआ तूफानी चक्रवात मोंथा, कई राज्यों में तेज बारिश

Cyclone Montha: चक्रवाती तूफान साइक्लोन मोंथा तेजी से आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है. प्रदेश के काकीनाडा जिले में आज इसकी लैंडफालिंग होने वाली है. तूफान का असर दिखने भी लगा है. धीरे-धीरे हवा की रफ्तार बढ़ रही है. पिछले 6 घंटे में मोंथा की रफ्तार 6 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 18 किलोमीटर प्रति घंटे हो गई है. इसको देखते हुए छत्तीसगढ़, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है.

मोंथा के चलते तमिलनाडु के तिरुवल्लूर और ओडिशा के मलकानगिरी, कोरापुट, कालाहांडी, नबरंगपुर, बलांगीर, कंधमाल, गंजम और कोरापुट में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा गुजरात, आंतरिक कर्नाटक, झारखंड, कोंकण-गोवा, आंध्र प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, गंगा पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, ओडिशा और राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

चेन्नई में स्कूल बंद

चक्रवाती तूफा के कारण चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू समेत कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है. इसे देखते हुए प्रशासन ने स्कूल बंद रखने का ऐलान किया है. IMD ने चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और रानीपेट जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा है.

चक्रवात मोंथा के आगे बढ़ने से काकीनाडा में समुद्र उफान पर

आंध्र प्रदेश में चक्रवात मोंथा के आगे बढ़ने से काकीनाडा में समुद्र उफान पर है. काकीनाडा और उप्पदा के बीच सड़क का लगभग 8 किलोमीटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. अधिकारियों ने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इस रोड को बंद कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *