Akhilesh Yadav: बीजेपी सरकार में समाज में दूरी पैदा हुई, हम सामाजिक न्याय करेंग स्थापित

आजमगढ़ में गरजे Akhilesh Yadav ,कहा- 27 में भाजपा को जवाब देगी जनता

Akhilesh Yadav: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का एजेंडा समाज में नफरत फैलाना और सामाजिक सद्भाव को खत्म करना है। भाजपा सरकार में तमाम तरह के अवैध कारोबार हो रहे हैं। जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। भाजपा भूमाफिया पार्टी है।

सपा मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते अखिलेश यादव ने कहा कि जनता समाजवादी पार्टी पर पूरा भरोसा कर रही है। सपा सरकार में किसानों को सुविधाएं दी गईं थीं। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरें। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ अनर्गल आरोप न लगाएं।

अखिलेश यादव ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। किसान, नौजवान और व्यापारी सभी परेशान हैं। भाजपा सरकार ने नौ साल की सरकार में समाज में दूरी पैदा करने के अलावा कोई काम नहीं किया है। प्रदेश में सपा सरकार बनने पर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना होगी।

Post Comment

You May Have Missed