उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
बिजनेस
राजनीति
Chhath Mahaparva 2025, Chhath Puja 2025, GST Saving Festival, Mann Ki Baat, Mann Ki Baat 127th Episode, Narendra Modi, PM Modi, छठ पूजा 2025, छठ महापर्व 2025, जीएसटी बचत उत्सव, नरेंद्र मोदी, पीएम मोदी, मन की बात, मन की बात 127वां एपिसोड
Shailendra Singh
0 Comments
‘मन की बात’ में PM मोदी ने दी छठ की बधाई, GST बचत उत्सव जैसे कई विषयों पर की चर्चा
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (26 अक्टूबर) को रेडियो शो ‘मन की बात’ के 127वां एपिसोड में छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं और लोगों से इस उत्सव में शामिल होने की अपील की। उन्होंने मन की बात में GST बचत उत्सव, सरदार पटेल की 150वीं जयंती, रन फॉर यूनिटी जैसे विषयों पर बात की।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, देश में त्योहारों का उल्लास है। कुछ दिन पहले दीवाली मनाई गई और अब छठ पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप जहां भी हैं वहीं से छठ पर्व में भाग लें। पीएम ने छठ को लेकर सभी को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि त्योहारों के इस अवसर पर मैंने पत्र लिखकर अपनी भावनाएं साझा की थी। कई मुद्दों पर बात की थी। लोगों का इसपर मुझे जवाब मिला। ऑपरेशन सिंदूर से लोगों में गर्व है। इस बार माओवादी क्षेत्रों में दिवाली की रौनक दिखी।
7 नवंबर को राष्ट्रगीत वंदे मातरम का 150 वर्ष पूरे होंगे, यादगार बनाने की अपील की
पीएम मोदी देशवासियों से आह्वान किया कि वे 7 नवंबर को ‘वंदे मातरम’ के 150वें वर्ष को यादगार बनाएं। उन्होंने कहा कि यह गीत हर भारतीय के दिल में भावनाओं और गर्व का संचार करता है, इसलिए आने वाली पीढ़ियों के लिए इसकी विरासत को आगे बढ़ाना ज़रूरी है।
मोदी ने कहा कि आगामी दिनों में देशभर में ‘वंदे मातरम’ से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे पूरे मन से इस आयोजन में भाग लें। प्रधानमंत्री ने यह भी याद दिलाया कि ‘वंदे मातरम’ पहली बार 1896 में रवींद्रनाथ टैगोर ने गाया था, और यह गीत भारत की आज़ादी की भावना का एक अहम प्रतीक रहा है।
बेंगलुरु के इंजीनियर की तारीफ की
प्रधानमंत्री ने कहा कि बेंगलुरु में इंजीनियर कपिल शर्मा ने 6 झीलों और 40 कुओं को साफ कर दोबारा जिंदा किया। स्वच्छता को लेकर लोगों में काफी जागरूकता देखने को मिल रही है। पीएम ने कपिल शर्मा को धन्यवाद भी कहा।
मैंग्रोव को बढ़ावा देने की अपील
समंदर के किनारे मैंग्रूव को ज्यादा से ज्यादा लगाने की पीएम ने अपील की। उन्होंने कहा कि ये मैंग्रोव हमें सुनामी और अन्य आपदाओं से बचाते हैं। अहमदाबाद के धोलेरा तट पर साढ़े तीन हजार हेक्टेयर में इसे लगाया गया। मछली पालकों को भी इससे फायदा हो रहा है। जलीय जीव में भी इससे बढ़ोत्तरी देखने को मिली।
भारतीय नस्ल के कुत्तों को अपनाने की अपील की
पीएम ने कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे भारतीय नस्ल के कुत्तों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि ये कुत्ते हमारे परिवेश में आसानी से ढल जाते हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने भी इन्हें अपनाया है।
GST बचत उत्सव
पीएम ने बताया GST बचत उत्सव को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह है। इस बार त्योहारों के दौरान भी कुछ ऐसा ही सुखद देखने को मिला। बाजारों में स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी में जबरदस्त वृद्धि हुई है।
सरदार पटेल की 150वीं जयंती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, सरदार पटेल आधुनिक समय में देश के सबसे महान व्यक्तियों में से एक रहे हैं। गांधीजी से प्रेरित होकर उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के लिए खुद को पूरी तरह से समर्पित कर दिया। मैं आग्रह करता हूं कि 31 अक्टूबर को सरदार साहब की जयंती पर हो रही “रन फॉर यूनिटी” में भाग लें, और अकेले ही नहीं, बल्कि दूसरों के साथ भी भाग लें।



Post Comment