BJP पर बरसले Akhilesh Yadav, बोले- जानलेवा सिरप की आपूर्ति हो रही है; स्वास्थ्य मंत्रालय चुप!

आजमगढ़ में गरजे Akhilesh Yadav ,कहा- 27 में भाजपा को जवाब देगी जनता

Akhilesh Yadav: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज सका। उन्होंने एक्स पर लिखा, सरकार की नाक के नीचे जानलेवा सिरप की आपूर्ति अस्पतालों, जेलों और घरों तक में हो रही है। लेकिन, स्वास्थ्य मंत्रालय चुप्पी साधे बैठा है। इस मौन के कारण किसको क्या लाभ मिल रहा है? और किसकी इस घुट्टी के घोटाले में संलिप्तता है। इसकी तत्काल जांच होनी चाहिए। कहीं ऐसा तो नहीं कि कोई सत्ता से नजदीकी संबंधों का नाजायज फायदा उठाकर ऐसे नकली सिरप की आपूर्ति कर रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा का भ्रष्टाचार अब लोगों के जीवन तक से खिलवाड़ कर रहा है। जिसका भी इस सिरप घोटाले से मुनाफाखोरी का रिश्ता है, वो उजागर हो और दंडात्मक निष्कासन भी हो। भाजपा सरकार में हर विभाग में भ्रष्टाचार का जो पहाड़ खड़ा हो रहा है, उसका मूल कारण वसूली करने वाले नहीं हैं बल्कि वे मुख्य सत्ताधारी लोग हैं, जो वसूली करवा रहे हैं, क्योंकि उनकी आपस की लड़ाई बहुत बड़ी है और पद की प्रधान महत्वाकांक्षा भी।

 

Post Comment

You May Have Missed