भारत-ऑस्ट्रेलिया का पहला वनडे बारिश के कारण 49-49 ओवर का, रोहित-गिल और विराट आउट

भारत-ऑस्ट्रेलिया का पहला वनडे बारिश के कारण 49-49 ओवर का, रोहित-गिल और विराट आउट

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क: भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को पर्थ स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। बारिश के कारण खेल रुकने से अब मैच 49-49 ओवर का हो गया है। पर्थ स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।

खेल रोके जाने से पहले टीम इंडिया ने तीन विकेट पर 10 ओवर में 27 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल नाबाद लौटे। कप्तान शुभमन गिल 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नाथन एलिस ने अपने पहले ओवर की पहली बॉल पर विकेटकीपर जोश फिलिपी के हाथों कैच कराया। विराट कोहली (शून्य) को मिचेल स्टार्क और रोहित शर्मा (8 रन) को जोश हेजलवुड ने कैच आउट कराया।

गलातार 16वां वनडे टॉस हारी टीम इंडिया

भारतीय टीम ने लगातार 16वें वनडे में टॉस हारा है। टीम ने आखिरी बार 2023 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीता था।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्‌डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, जोश फिलिपी (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, कूपर कॉनोली, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नेमन, जोश हेजलवुड।

Post Comment

You May Have Missed