धनतेरस पर Akhilesh Yadav का तंज- फुस्स फुलझड़ी से कोई उम्मीद नहीं

Samajwadi Party: BJP की पदयात्रा पर बोले अखिलेश, इतनी धूप में बिना चश्मा..

Akhilesh Yadav: लखनऊ में सपा मुख्यालय में कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पीडीए के सामाजिक आंदोलन और बाबा साहब के आंदोलन के लिए बहुत से लोग जुड़ रहे हैं। इन सभी साथियों के आने से पीडीए की लड़ाई और मजबूत होगी।

इस मौके पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि आज धनतेरस है, इसलिए किसी के बारे में ज्यादा भला-बुरा मत कहिए। एक सवाल के जवाब पर सरकार पर तंज कसा कि दिवाली पर फुस्स फुलझड़ी से क्या उम्मीद की जा सकती है? जिसने बिजली बनाई नहीं, वो बिजली देंगे कैसे?

..अब तो बिजली का निजीकरण भी नहीं कर पा रहे – अखिलेश

अखिलेश ने कहा कि हमारे सीएम बिहार में पार्टी की तरफ से स्टार प्रचारक बनकर गए हैं। हम कहते हैं वह स्टार प्रचारक नहीं बल्कि, स्टार विभाजक बनकर गए हैं। बिहार साम्प्रदायिक लोगों को कभी स्वीकार नहीं करेगा। सरकार पहला झूठ यही बोल रही है कि आठ साल हुए हैं। जबकि सरकार के 9 वर्ष होने वाले हैं। अब सिर्फ एक आखिरी बजट आना है, इस सरकार का। पहले बिजली बेचना चाह रहे थे, अब निजीकरण भी नहीं कर पा रहे हैं।

सपा मुखिया ने कहा कि हमारे समय में सरकार का बजट चार लाख करोड़ था। तब हमने स्टेडियम बनवाया, मेट्रो बनवाया, एक्सप्रेसवे बनवाया। अब सरकार का बजट आठ लाख करोड़ रुपये हो गया है, काम का पता नहीं। सरकार विभागों में चोरी नहीं रोक पा रही है। इसीलिए तो विधायकों के घरों में चोरी हो रही है।

सपा सरकार बनी तो कुम्हारों से खरीदेंगे एक करोड़ दीये

उन्होंने कहा कि आजकल लोग भेड़िये की दहशतगर्दी से परेशान हैं। अभी तक छतों पर सांड चढ़ रहा था, अब तो गुलदार भी छतों पर चढ़ रहा है। कुछ ही दिनों में 52 लोगों पर हमले हो चुके हैं। समाजवादी लोग बुल और बुलडोजर दोनों के खिलाफ हैं। दिवाली पर कुम्हार परेशान हैं। सपा सरकार बनी तो दिवाली पर सरकार कुम्हारों से एक करोड़ दीये खरीदा करेगी।

Post Comment

You May Have Missed