देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया

Video: गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, कूदकर भागे यात्री

Video: गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, कूदकर भागे यात्री

Video: पंजाब के अमृतसर से बिहार के सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार सुबह आग लगने से यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस के कोच में आग लग गई। घटना का समय सुबह 7:30 बजे बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में ट्रेन के 2-3 एसी कोच आ गए। आग की चपेट में आने से एक महिला के झुलने की भी बात सामने आ रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

कई यात्रियों को आई चोटें

शुरुआती जानकारी के अनुसार, 19 नंबर बोगी में यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। इसमें लुधियाना के कई व्यापारी सफर कर रहे थे। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। बोगी में सवार यात्री अपना सामान लेकर तुरंत नीचे उतरे। अफरातफरी के बीच ट्रेन से उतरने में कई यात्रियों को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

रेल मंत्रालय ने बताया कि घटना का पता चलते ही रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्रियों को दूसरे डिब्बों में स्थानांतरित कर दिया और आग भी जल्दी बुझा दी गई। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन शीघ्र ही अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी। रेलवे ने दावा किया है कि आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि घटना में कई लोगों को चोट लगी है। ये चोट भागने के क्रम में लगी। रेल मंत्रालय ने ट्रेन में आग लगने की घटना की पुष्टि की है। मंत्रालय ने बताया कि सरहिंद स्टेशन पर शनिवार सुबह ट्रेन संख्या 12204 अमृतसर-सहरसा के एक डिब्बे में आग लग गई। किसी के हताहत होने की नहीं मिली है। फिलहाल आग बुझा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *