बरेली: श्रीराम मूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेस बरेली में संस्थान के पैरामेडिकल पाठयक्रम के बैच 2024 के छात्र-छात्राओं ने बैच 2025 में प्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए वेलकम प्रोग्राम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के चेयरमैन देव मूर्ति, निदेशक आदित्य मूर्ति, प्राचार्य डॉ. एम.एस. बुटोला, प्राचार्य पैरामेडिकल डॉ. जसप्रीत कौर ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर पैरामेडिकल के बैच 2024 के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वन्दना एवं संस्थान गीत प्रस्तुत किया।

इस कार्यक्रम के अन्तर्गत संस्थान के पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। ग्रुप डांस ब्वायज एंड गर्ल्स ने फिल्मी एवं सोलो गानों पर रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किया। संस्थान के चेयरमैन देव मूर्ति ने अपने संबोधन में सभी फैकल्टी मेंबर, वायब्रेन्ट क्लब के छात्र-छात्राओं, सभी प्रतिभागियों को इस रंगारंग वार्षिकोत्सव के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही नए प्रवेशित विद्यार्थियों को संबोधित किया और उन्हें अपनी प्रतिभा को इन कार्यक्रमों के माध्यम से उजागर एवं जागृत रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों के अंदर नई ऊर्जा का संचार होता है।

आयुष मिस्टर और आध्या सिंह बनीं मिस फ्रेशर
रंगारंग कार्यक्रम में बैच 2025 से मिस्टर और मिस फ्रेशर का चयन हुआ। आयुष वर्मा को मिस्टर व आध्या सिंह को मिस फ्रेशर चुना गया। मिस्टर इव अश्वनी व मिस इव वंदिता बनीं। स्टार ऑफ इवेंट मिस्टर उवेश को चुना गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन पैरामेडिकल वायब्रेन्ट क्लब व बैच 2024 के छात्रों ने किया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के डीएसडब्ल्यू डॉ. क्रांति कुमार, कॉलेज कार्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, पैरामेडिकल कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।