Deepotsav 2025: पर्यटन विभाग ने की एक दिवसीय विशेष टूर पैकेज की घोषणा

Deepotsav 2025: पर्यटन विभाग ने की एक दिवसीय विशेष टूर पैकेज की घोषणा
  • यात्रियों को दीपोत्सव की शोभा और आस्था के दर्शन का मिलेगा लाभ

Deepotsav 2025: इस दीपावली प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या 26 लाख से अधिक दीयों से जगमगाने को तैयार है। दीपोत्सव-2025 के इस भव्य अवसर पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए लखनऊ से अयोध्या तक एक दिवसीय विशेष यात्रा पैकेज की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) द्वारा संचालित कम दर पर यह टूर पैकेज श्रद्धालुओं को दीपोत्सव के अद्भुत नजारों का साक्षी बनने का अवसर देगा। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ. जयवीर सिंह ने दी।

पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी

पर्यटन मंत्री ने बताया कि दीपोत्सव-2025 यात्रा की शुरुआत 19 अक्टूबर को होगी। सुबह 11 बजे लखनऊ स्थित होटल गोमती से टेम्पो ट्रैवलर यात्रियों को लेकर अयोध्या के लिए रवाना होगा।यात्रा के दौरान मार्ग में दोपहर 02:30 बजे भोजन की व्यवस्था होगी। तत्पश्चात, यात्रा दल शाम तीन बजे अयोध्या पहुंचेगा और राम की पैड़ी पर दीपोत्सव समारोह के अद्भुत आयोजन का साक्षी बनेगा। इस यात्रा का शुल्क 1,500 रुपए प्रति व्यक्ति होगा, जिसमें ट्रांसपोर्ट, स्थानीय गाइड, दिन-रात के भोजन और पानी की बोतल की व्यवस्था होगी। इच्छुक यात्री पैकेज की ऑनलाइन बुकिंग www.upstdc.co.in पर कर सकते हैं।

जयवीर सिंह ने बताया कि यात्रियों का दल शाम 07:30 बजे पावन सरयू तट पर 26 लाख से अधिक दीयों को प्रज्वलित होते देखेगा। देश-दुनिया के करोड़ों आस्थावान भी इस पल के साक्षी बनेंगे। आकाश में रंग-बिरंगी आतिशबाज़ी, आकर्षक लेजर शो और अद्भुत एरियल ड्रोन प्रस्तुति इस दिव्य क्षण को अविस्मरणीय बनाएगी। मनमोहक दृश्य देखने के उपरांत रात्रि 09:30 बजे रात्रि भोजन के उपरांत यात्रा दल रात 11 बजे लखनऊ के लिए पुनः प्रस्थान करेगा।

Post Comment

You May Have Missed