Akhilesh Yadav के 80 लाख समर्थक वाले पेज पर फेसबुक ने लगाया ‘ताला’!
Akhilesh Yadav Facebook Page: सपा मुखिया अखिलेश यादव का फेसबुक पेज शुक्रवार की देर शाम सस्पेंड कर दिया। हालांकि इसके पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह एक तकनीकी खामी भी हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, इस पेज पर 80 लाख से ज्यादा लोग जुड़े थे। सपा मुखिया अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ ही फेसबुक पर भी लगातार सक्रिय रहते हैं। उनकी ओर से फेसबुक पर सियासी और जनसरोकार के मुद्दे उठाए जाते रहे हैं। अचानक उनका अकाउंट सस्पेंड होने से उनके समर्थकों में निराशा देखने को मिल रही है।
आक्रोश में सपा समर्थक
फेसबुक के इस एक्शन को लेकर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के समर्थकों की प्रतिक्रियाएं भी आना शुरू हो गई हैं। कई समर्थकों ने इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया है तो कई ने सरकार पर भी आरोप लगाया है। एक समर्थक ने कहा कि जनता का नेता बोलता है तो सत्ता बौखला जाती है। ये महज एक एक पेज नहीं बल्कि जनता की आवाज थी।
सपा सूत्रों के मुताबिक, इस बारे में फेसबुक को ई-मेल भी किया गया, लेकिन उसका जवाब नहीं आया। जानकारों का कहना है कि कंटेंट को लेकर किसी राजनीतिक विरोधी ने फेसबुक से शिकायत की होगी, तभी फेसबुक की ओर से इस तरह का एक्शन लिया जाता है। हालांकि, इस संबंध में सपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।



Post Comment