उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
Flood in Bihar, Rain in Bihar, snowfall in Himachal, Snowfall in Jammu and Kashmir, Snowfall in Uttarakhand, Vaishno Devi Yatra, उत्तराखंड में बर्फबारी, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, बिहार में बाढ़, बिहार में बारिश, वैष्णो देवी यात्रा, हिमाचल में बर्फबारी
Shailendra Singh
0 Comments
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बाद 25 लोगों का रेस्क्यू, वैष्णो देवी यात्रा शुरू; बिहार के 5 जिलों में बाढ़ की स्थिति
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों के ऊंचे इलाकों में बीते 24 घंटों से बर्फबारी जारी है। सेना ने डोडा जिले के ऊपरी इलाकों में अपने पालतू जानवरों के साथ बर्फीले तूफान में फंसे बकरवाल समुदाय के 25 आदिवासियों को बचाया है।
वहीं, बुधवार से जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी यात्रा फिर से शुरू हुई है। खराब मौसम के कारण 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक यात्रा रोकी गई थी। 3 दिन के बाद यात्रा शुरू होने से श्रद्धालु खुश हैं। सुबह से ही सैकड़ों लोग दर्शन के लिए रवाना हुए।
हिमाचल में मंगलवार को भी हुआ स्नोफॉल
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन स्नोफॉल हुआ। लाहौल-स्पीति में रात के तापमान -0.5°C दर्ज किया गया। रात में बिलासपुर जिले में निजी बस पर लैंडस्लाइड हुई। हादसे में 16 लोगों की मौत हुई है। बस में करीब 30 यात्री सवार थे।
उत्तराखंड के बद्रीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहब में मंगलवार को पहली बर्फबारी हुई। हेमकुंड साहिब में 2 और 3 इंच तक स्नोफॉल हुआ। केदारनाथ में तापमान 5 डिग्री तक गिर गया। इस वक्त चारधाम यात्रा का दूसरा दौर चल रहा है। रोज 5 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
बिहार के 5 जिलों में बाढ़ जैसे हालात
बिहार में लौटते मानसून की बारिश जारी है। नेपाल में हो रही बारिश के कारण भी यहां की नदियां उफान पर हैं। यहां के 5 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सुपौल में 5 हजार घरों में पानी भर गया। मधुबनी में एक लाख की आबादी प्रभावित है।
मैदानी राज्यों में ठंड का असर दिखना शुरू
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों में भी दिखने लगा है। पंजाब-हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कई शहरों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे ठंड बढ़ने लगी है। कई शहरों में पारा 20°C से नीचे रिकॉर्ड किया गया।



Post Comment