मनोरंजन
Punjabi actor Gurpreet Ghuggi, Punjabi singer passes away, Punjabi singer Rajveer Jawanda, Punjabi singer Rajveer Jawanda passes away, Rajveer Jawanda, Rajveer Jawanda passes away, पंजाबी एक्टर गुरप्रीत घुग्गी, पंजाबी सिंगर का निधन, पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, राजवीर जवंदा, राजवीर जवंदा का निधन
Shailendra Singh
0 Comments
पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, गुरप्रीत घुग्गी ने लिखा- जवंदा हार गया
चंडीगढ़: बीते 11 दिन से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा (35) का निधन हो गया है। जवंदा के पैतृक गांव पोना के सरपंच हरप्रीत सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि डॉक्टर्स ने उनकी डेथ डिक्लेयर कर दी है। हालांकि, उनके निधन को लेकर परिवार ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है। थोड़ी देर में फोर्टिस अस्पताल की तरफ से औपचारिक जानकारी दी जा सकती है।
जवंदा के निधन की खबर मिलते ही मोहाली पुलिस ने अस्पताल के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी है। अस्पताल के बाहर भी भीड़ जमा होनी शुरू हो गई है। उनके करीबियों के मुताबिक उनकी पार्थिव देह को सीधे उनके पैतृक गांव लुधियाना में जगराओं के पौना ले जाया जाएगा। जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
गुरप्रीत घुग्गी ने शेयर की जानकारी
पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पंजाबी एक्टर गुरप्रीत घुग्गी ने उनके निधन को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की है। पंजाबी एक्टर बीएन शर्मा ने कहा कि यह बहुत दु:खद खबर है। सभी अरदास कर रहे थे कि वह ठीक हो जाएं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

बता दें कि जवंदा का 27 सितंबर को बाइक राइडिंग के वक्त बद्दी से शिमला जाते वक्त पिंजौर में एक्सीडेंट हो गया था। वहां से उन्हें अस्पताल लाते वक्त हार्ट अटैक भी आ गया था। जिसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया था।
पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा के बारे में
जन्म: 1990, पोंना गांव, जगराओं, लुधियाना, पंजाब
धर्म: सिख (जट्ट परिवार)
परिवार: पिता करम सिंह जवंदा (पंजाब पुलिस अधिकारी) और मां परमजीत कौर
स्कूलः सन्मति विमल जैन स्कूल, जगराओं
ग्रेजुएशनः डीएवी कॉलेज, जगराओं
पोस्ट-ग्रेजुएशनः एमए (थिएटर एंड टेलीविजन), पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला
संगीत: 2016 में डेब्यू सिंगल “कली जवंदे दी” से शुरुआत की
अभिनय: 2018 में फिल्म “सूबेदार जोगिंदर सिंह” से शुरुआत की। सिपाही की भूमिका निभाई।
प्रसिद्ध गाने: कंगणी (2017), मुकाबला, पटियाला शाही पग, केसरी झंडे, शौकीन, लैंडलॉर्ड, सरनेम
फिल्में: सूबेदार जोगिंदर सिंह (2018), काका जी (2019), जिंद जान (2019), मिदो तहसीलदारनी (2019)
विशेष उपलब्धियां
कॉलेज यूथ फेस्टिवल में 11 ट्रॉफियां जीतीं
इंटर-यूनिवर्सिटी सिंगिंग में डबल गोल्ड मेडल जीता
लोक वाद्य यंत्र तुंबी बजाने में माहिर
प्रेरणाः गुख्दास मान, गुरु लल्ली खान (संगीत गुरू)।



Post Comment