लखनऊ में आज बरसात की संभावना, 6 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट
लखनऊ: राजधानी में गुरुवार को दिन में बादल छाए रहने के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। मौसम विभाग ने बादलों की गरज चमक के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई है। दिन में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी।
बुधवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रहा या सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा है या सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 93 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 67 फीसदी दर्ज की गई।
हल्की से मध्यम बारिश होगी
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि लखनऊ में आने वाले कुछ दिनों तक लगातार हल्की से मध्यम बारिश होगी। उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर के बीच भारी बारिश लखनऊ सहित इसके आसपास के इलाकों में हो सकती है। इसके साथ उमस भरी गर्मी का दौर भी बना रह सकता है।



Post Comment