उत्तराखंड
दिल्ली
देश-दुनिया
राजनीति
Flood in Gujarat, Flood in Maharashtra, Garba Pandal in Gujarat, Highway submerged in Gujarat, Indian Meteorological Department, Monsoon 2025 bids farewell, rain in Gujarat, Rain in Maharashtra, गुजरात में गरबा पंडाल, गुजरात में डूबा हाईवे, गुजरात में बाढ़, गुजरात में बारिश, भारतीय मौसम विभाग, महाराष्ट्र में बाढ़, महाराष्ट्र में बारिश, मानसून 2025 की विदाई
Shailendra Singh
0 Comments
गुजरात में डूबा हाईवे, ढहे गरबा पंडाल; महाराष्ट्र में बारिश-बाढ़ से 104 मौतें, 15 अक्टूबर तक मानसून की विदाई
नई दिल्ली/मुंबई/अहमदाबाद: गुजरात में कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश से वलसाड और नवसारी जिलों में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। द्वारका में कल्याणपुर को पोरबंदर से जोड़ने वाला स्टेट हाईवे डूब गया। कल्याणपुर के पास एक कार पानी में बह गई। वडोदरा में गरबा पंडाल ढह गए।
वहीं, महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों में 3,050 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। 1 जून से 29 सितंबर तक बारिश-बाढ़ के कारण 104 लोगों की मौत हो गई है। नांदेड़ में सबसे ज्यादा 28 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा संभाजीनगर, बीड, हिंगोली, जालना, धाराशिव, परभणी और लातूर में लोगों की जान गई। बारिश और बाढ़ को देखते हुए महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं क्लास के एग्जाम फॉर्म भरने की तारीख 30 सितंबर से बढ़ाकर 20 अक्टूबर कर दी है।
15 अक्टूबर तक मानसून की विदाई का समय तय
मौसम विभाग के अनुसार, पूरे देश से मानसून की विदाई तय समय 15 अक्टूबर तक होने की संभावना है। पिछले साल भी मानसून 15 अक्टूबर को विदा हुआ था। देश में 1 जून से 30 सितंबर तक होने वाली बारिश मानसूनी मानी जाती है। इसके बाद भी छिटपुट बारिश जारी रहती है।

दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने मंगलवार को दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। आज सुबह शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक, 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
अगले सात दिन कई राज्यों में बारिश की संभावना
1 अक्टूबर से मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़, राजस्थान, बिहार समेत अन्य राज्यों में बारिश होगी। 2 दिन बाद पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की संभावना है। 2 और 3 अक्टूबर को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश के आसार हैं। थाइलैंड के आसपास एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इसके बंगाल की खाड़ी में पहुंचने पर बारिश का एक और दौर आएगा।
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि बंगाल की खाड़ी में 1 अक्टूबर के बाद बन रहे कम दबाव के क्षेत्रों के चलते कुछ राज्यों में अगले सात दिन तक मानसून की वापसी होती नहीं दिख रही है। इसके कारण तेज बारिश जारी रहेगी। अनुमान है कि यहां से अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में मानसून विदा होगा। देश में इस बार 108% बारिश हुई है। यानी 8% ज्यादा।



Post Comment