Karnataka Road Accident: हावेरी में मिनी ट्रक में घुसी वैन, 13 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

Karnataka Road Accident: हावेरी में मिनी ट्रक में घुसी वैन, 13 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

Karnataka Road Accident: कर्नाटक के हावेरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। यहां ब्यादगी तालुक के गुंडेनहल्ली चौक पर शुक्रवार तड़के एक वैन के एक मिनी ट्रक से टकराने से 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, हादसा (Karnataka Road Accident) आज तड़के करीब पौने चार बजे उस समय हुई, जब वैन हावेरी जिले के ब्यादगी में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वैन में कुल 17 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि इनमें से दो बच्‍चों सहित 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य लोगों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। चार घायलों में से दो अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं।

अपने गांव येमेहट्टी जा रहे थे सभी | Karnataka Road Accident

हावेरी के पुलिस अधीक्षक अंशु कुमार श्रीवास्तव ने ने बताया कि पीड़ित चिंचोली मायाक्का देवस्थान से शिवमोगा जिले में अपने गांव येमेहट्टी जा रहे थे। ट्रक राजमार्ग के किनारे खड़ा था। टेम्पो ट्रैवलर ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि शवों को शवगृह में ले जाया गया है और घायलों को हावेरी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Previous post

IND vs ENG Semi Final 2024: टी-20 विश्‍व कप के फाइनल में भारत, सचिन-जाफर समेत इन दिग्गजों ने दी बधाई  

Next post

Delhi Airport Terminal 1: दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत गिरने से एक व्‍यक्ति की मौत, कांग्रेस ने पूछा- जिम्‍मेदार कौन?

Post Comment

You May Have Missed