उत्तर प्रदेश, धर्म-कर्म, राजनीति, सोशल मीडिया

CM Yogi ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन, शारदीय नवरात्रि में मां के चरणों में लगाई हाजिरी

CM Yogi ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन, शारदीय नवरात्रि में मां के चरणों में लगाई हाजिरी
  • मुख्यमंत्री ने की प्रदेश-देश व लोककल्याण की कामना, गो माता को खिलाया गुड़

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को बलरामपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मां पाटेश्वरी मंदिर में रात्रि विश्राम किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर की व्यवस्थाओं व नवरात्रि मेले की तैयारियों की जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने रविवार प्रातः तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन किए। मां की आरती उतारी। मुख्यमंत्री ने मां से सुखी, स्वस्थ व प्रसन्नचित्त उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री गोशाला गए, जहां उन्होंने गायों को गुड़ व चारा खिलाया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर में आये श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। बच्चों को देखकर उनके पास पहुंचे और हालचाल जाना। फिर उन्हें चॉकलेट भी दी और खूब मन लगाकर पढ़ने को कहा। इस दौरान मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी मंदिर गोरखपुर के महंत रवींद्र दास भी मौजूद रहे।

CM Yogi ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन, शारदीय नवरात्रि में मां के चरणों में लगाई हाजिरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *