वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, गिल कप्तान और जडेजा उपकप्तान

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, गिल कप्तान और जडेजा उपकप्तान

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क: वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज के लिए गुरुवार को भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम में 15 खिलाड़ियों को चुना गया है। स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को उपकप्तान बनाया गया है। रेगुलर उपकप्तान ऋषभ पंत इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हो गए थे, वे अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज दुबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीम का ऐलान किया। सीरीज का पहला मुकाबला 02 अक्टूबर से अहमदाबाद में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से दिल्ली में होगा।

वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड

विकेटकीपर

ध्रुव जुरेल

एन जगदीसन

बल्‍लेबाज

केएल राहुल

शुभमन गिल

यशस्वी जायसवाल

साई सुदर्शन

देवदत्त पडिक्कल

ऑलराउंडर्स

रवींद्र जडेजा

वॉशिंगटन सुंदर

अक्षर पटेल

नीतीश रेड्डी

गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह

मोहम्मद सिराज

प्रसिद्ध कृष्णा

कुलदीप यादव।

सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने टीम का ऐलान करते हुए कहा, उम्मीद है कि ऋषभ पंत साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट (नवंबर में) के लिए उपलब्ध होंगे।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत तीसरे नंबर पर

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली यह दो मैचों की सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है। फिलहाल, भारत पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। भारत ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई थी। वहीं, वेस्टइंडीज अब तक खेले गए तीनों मैच हारकर छठे स्थान पर है। इस WTC साइकिल में भारत की पहली होम सीरीज है। वहीं, वेस्टइंडीज की घर से बाहर पहली सीरीज है।

वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम

रोस्टन चेज (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपॉल, ब्रैंडन किंग, केवलोन एंडरसन, शाई होप, जोन कैंपबेल, एलिक एथनाज, टेविन इमलाक, जस्टिन ग्रीव्स, एंडरसन फिलिप, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, जेडन सील्स, खैरी पियरी और जोमेल वारिकन।

Previous post

UP Tourism: एक दिवसीय गाइडेड टूर की शुरुआत कर रहा पर्यटन विभाग, जानिए क्या है इसमें ख़ास

Next post

धर्मेंद्र प्रधान बिहार चुनाव प्रभारी, भूपेंद्र यादव को बंगाल और बैजयंत पांडा को BJP ने दी तमिलनाडु की जिम्मेदारी

Post Comment

You May Have Missed