उत्तर प्रदेश
दिल्ली
देश-दुनिया
बिजनेस
राजनीति
CM Yogi in UP International Trade Show, entry in UP International Trade Show, PM Modi in UP International Trade Show, ruckus in UP International Trade Show, UP International Trade Show, UP International Trade Show in Noida, नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में हंगामा
Shailendra Singh
0 Comments
नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में कारोबारियों का हंगामा, एंट्री न मिलने पर फाड़े पास
नोएडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के शुभारंभ के लिए नोएडा पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। मोदी का यह दौरा करीब 45 मिनट का होगा। वे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कारोबारियों से बातचीत करेंगे, फिर दिल्ली रवाना हो जाएंगे। अनुमान है कि इस बार ट्रेड शो में 5 हजार करोड़ का व्यापार होगा।
इधर, इंडिया एक्सपो मार्ट में एंट्री न मिलने पर कारोबारियों ने हंगामा कर दिया। उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। इस दौरान पुलिस वाले हाथ जोड़ते हुए नजर आए। दरअसल, प्रशासन ने कारोबारियों को 8 बजे बुलाया था, लेकिन कारोबारी देरी से पहुंचे। पुलिस उन्हें लौटाने लगी। इसके बाद कारोबारी भड़क गए।
पुलिस और कारोबारियों में नोकझोंक, कई ने VIP पास फाड़े
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में कई जगहों पर पुलिस और कारोबारियों में नोकझोंक हुई। प्रशासन ने एंट्री के लिए VIP पास दिए थे। सुबह 8 बजे कार्यक्रम में बुलाया गया था। एंट्री गेट पर पुलिस ने रोक लिया। समय से न पहुंचने की बात कहकर कुछ कारोबारियों को लौटाया। नाराज कई लोगों ने पास फाड़ दिए।
बताते चलें कि ट्रेड शो 29 सितंबर तक चलेगा। रूस पार्टनर देश के रूप में हिस्सा ले रहा है। इसमें पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल का लाइव डेमो होगा। यूपी के 40 जिलों के उत्पाद ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित किए जा रहे हैं। यहां 2400 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं। हर दिन सुबह से रात तक सेमिनार और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
सुरक्षा के लिए 5 हजार पुलिसकर्मी तैनात
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए चाक-चौबंद सुरक्षा है। पांच हजार पुलिसकर्मी तैनात हैं। इनमें आठ डीसीपी, नौ एडीसीपी, 37 एसीपी, 70 निरीक्षक, 150 उपनिरीक्षक, सात कंपनी पीएसी समेत सैकड़ों पुलिसकर्मी शामिल हैं।
600 से अधिक यातायातकर्मी भी सड़क पर व्यवस्था बनाए रखने में लगे हैं। पुलिसकर्मियों के साथ पैरामिलिट्री भी तैनात है। सुरक्षा के लिए एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी अन्य जनपदों से बुलाए गए हैं।
5 दिन होने वाले कार्यक्रमों का शेड्यूल
25 सितंबर को सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ट्रेड शो का शुभारंभ करेंगे। उनके साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। शाम को भोजपुरी सिंगर दिनेश लाल यादव कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। वाराणसी की सोनी सेठ कत्थक नृत्य, संस्कृति गाथा गर्ल्स बैंड की प्रस्तुती और मेरठ से पवन धनक अपनी प्रस्तुती देंगे। पीएम मोदी यहां सुबह 10:45 बजे तक रहेंगे।
26 सितंबर को सुबह से अलग-अलग कारोबारियों के सेशन होंगे
- सुबह 11 से 1 बजे तक एमएसएमई कारोबारियों के साथ जियो पॉलिटिकल सिनेरियो मार्केट स्ट्रेटजी पर चर्चा की जाएगी।
- दोपहर 1:30 से 2:30 तक अर्बन डेवलपमेंट पर सेशन होगा।
- 3 से 4 बजे तक मेडिकल हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर यूपी वर्कशॉप करेगा।
- 5 से 6 बजे तक फाइनेंस विभाग यूपी की द्वारा सेशन किया जाएगा।
- 2 बी हॉल में 3 से 5 बजे तक किसानों को प्रोडेक्ट संबंधित सेमिनार का होगा।
- सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वर्ग बैंड फॉक फ्यूजन , मथुरा से मुरारी लाल शर्मा डांस प्रस्तुत करेंगे, नोएडा के अनु सिन्हा कृष्ण लीला का मंचन करेंगे।
27 सितंबर
- सुबह 11:30 से 13:30 तक फारेन एंड डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग हब डिफेंस कॉरिडोर पर चर्चा की जाएगी।
- दोपहर 3 से 4 बजे तक होर्टिकल्चर एंड फूड प्रोसेसिंग डिपार्टमेंट की ओर से सेशन होगा।
- शाम 5 से 6:30 तक ओडीओपी पर सेशन होगा।
- शाम 6 बजे खादी पर आधारित ड्रेस का फैशन शो।
- पद्म श्री मालिनी अवस्थी अवधी गायक, अमित अंजान संगीत, संगम लता और रिंकू देवी कलाकारों के कार्यक्रम होंगे।
28 सितंबर
- 11:30 से 1 बजे तक जीबीयू की ओर से पैनल डिस्कशन स्किल डेवलपमेंट पर किया जाएगा।
- 11:30 से 1 बजे तक खादी पर सेशन किया जाएगा।
- बस्ती से बृजेश, अंबेडकर नगर से मानसी सिंह रघुवंधी, ललितपुर से जितेंद्र कुमार और मोहिनी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
29 सितंबर
- सुबह 11 से 12:30 तक शुगर और केन विभाग की ओर से सेशन।
- सचेत परंपरा , सोनभद्र से संतोष , प्रयागराज से जलज श्रीवास्तव और नोएडा से अनुराधा शर्मा प्रस्तुती देंगी।
इंटरनेशनल ट्रेड शो ये होगा खास
- पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल का लाइव डेमोन्सट्रेशन।
- ODOP ग्लोबल मार्केट प्लेस जैसा मिलेगा अनुभव।
- 40 जनपदों के उत्पादों को ग्लोबली प्रदर्शित किया जाएगा।
- रोजाना सुबह से लेकर रात तक सेमिनार और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
- 500 से ज्यादा विदेशी विजिटर शामिल होंगे।
- 1.25 लाख बीटूबी पर चर्चा और 4.5 लाख बीटूसी होगा।
- यूपी टूरिज्म विभाग की ओर से मयूर नृत्य (ब्रज क्षेत्र), ट्राइबल डांस (सोनभद्र और लखीमपुर), बुंदेली लोक नृत्य (झांसी) और कथक (लखनऊ घराना) जैसे नृत्यों का प्रदर्शन होगा।



Post Comment