उत्तर प्रदेश, राजनीति

लखीमपुर में 5 मकान शारदा नदी में ढहे, सोनभद्र के वाटर फॉल में दो युवक बहे; 11 जिलों में बारिश का अलर्ट

लखीमपुर में 5 मकान शारदा नदी में ढहे, सोनभद्र के वाटर फॉल में दो युवक बहे; 11 जिलों में बारिश का अलर्ट

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के आठ जिलों में अभी भी बाढ़ है। इनमें बलिया, फर्रुखाबाद, गोंडा, गोरखपुर, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मथुरा और उन्नाव शामिल हैं। इस सीजन में बाढ़ और बारिश से 1412 मकान ढह चुके हैं। लखीमपुर खीरी में सोमवार को ग्रंट 12 गांव में पांच पक्के मकान एक झटके में ढह दिए। शारदा नदी में गिरते मकान का वीडियो सामने आया है।

बाराबंकी के भाजपा नेता की कार के बोनट से 7 फीट लंबा अजगर निकला। सोमवार सुबह जैसे ही नागेंद्र प्रताप सिंह कार स्टार्ट करने लगे तो उन्हें कुछ असामान्य लगा। उन्होंने बोनट खोला तो देखा कि अजगर बैठा हुआ था। इसकी सूचना उन्होंने वन विभाग को दी। थोड़ी देर में टीम पहुंची और अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

सोनभद्र में मुक्‍खा वाटर फॅाल में बहे चार युवक

सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र स्थित मुक्खा वाटर फॉल में रविवार देर रात पिकनिक मनाने आए चार युवक पानी की तेज धार में बह गए। दो युवक तैरकर बाहर निकल आए। दो अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश चल रही है।

प्रदेश के 11 जिलो में आज बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वांचल के कुछ जिलों में 1-2 दिन हल्की बारिश और बादल दिखेंगे। मानसून 25 सितंबर से फिर एक्टिव होगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में हो रही हलचल के परिणामस्वरुप 25 सितंबर से पूर्वांचल में फिर से कहीं-कहीं बूंदा-बांदी के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

11 जिलों में बारिश का अलर्ट

गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *