UP Weather: सिमटी मानसूनी बारिश, आज से पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क

UP Weather: अब पलटेगा मौसम, गर्मी दिखाएगी अपना रंग; अलर्ट जारी

UP Weather: उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बीते गुरुवार से ही मानसूनी बारिश का दायरा घटा है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से पश्चिमी यूपी में ज्यादातर जगहों पर मौसम के शुष्क रहने और पूर्वी तराई हिस्सों कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर आदि में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश के आसार हैं।

शनिवार के लिए मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में कहीं भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। पश्चिमी यूपी में अगले तीन चार दिनों तक मौसम के लगभग शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं पूर्वी यूपी और तराई में छिटपुट बूंदाबांदी जारी रह सकती है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कोई भी वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं होने से मानसूनी बारिश पूर्वी तराई हिस्सों तक सिमट गई है। बंगाल की खाड़ी में एक और वेदर सिस्टम के सक्रिय होने के संकेत हैं। इसके असर से अगले चार-पांच दिनों बाद प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

Post Comment

You May Have Missed