Manipur में असम राइफल्स के काफिले पर हमला, दो जवान शहीद, दो घायल

Manipur में असम राइफल्स के काफिले पर हमला, दो जवान शहीद, दो घायल

Manipur: मणिपुर में एक बार फिर अर्धसैनिक बल को निशाना बनाया गया है। बिष्णुपुर जिले में हथियारबंद लोगों के एक समूह ने शुक्रवार शाम असम राइफल्स के वाहन पर हमला कर दिया। इस घटना में असम राइफल्स के दो जवानों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

नांबोल सबल लेइकाई में हुआ हमला

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जिले के नांबोल सबल लेइकाई इलाके में शाम करीब छह बजे हुई। एक अधिकारी ने बताया, बंदूकधारियों के एक समूह ने उस वाहन पर घात लगाकर हमला किया, जिससे असम राइफल्स के जवान इंफाल से बिष्णुपुर जिले की ओर जा रहे थे। हमले में 2 जवान की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घायल जवानों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

Post Comment

You May Have Missed