सिंगापुर में ‘गैंगस्टर’ फेम गायक Zubeen Garg का निधन, हादसे का हुए थे शिकार

सिंगापुर में ‘गैंगस्टर’ फेम गायक Zubeen Garg का निधन, हादसे का हुए थे शिकार

Zubeen Garg: मशहूर असमिया गायक जुबीन गर्ग का सिंगापुर में निधन हो गया। वह स्कूबा डाइविंग कर रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। सिंगापुर पुलिस ने उन्हें बचाया और पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। काफी मशक्कत के बावजूद, डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। वह 52 साल के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी थीं।

नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल के आयोजकों की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया ‘हम गहरे दुख के साथ जुबीन गर्ग के निधन की खबर साझा कर रहे हैं। स्कूबा डाइविंग करते समय उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई और उन्हें तुरंत सीपीआर दिया गया। उन्हें सिंगापुर जनरल अस्पताल ले जाया गया। उन्हें बचाने के तमाम प्रयासों के बावजूद, दोपहर करीब 2.30 बजे आईसीयू में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।’

बॉलीवुड के लिए गाए मशहूर गाने

जुबीन गर्ग ने साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘गैंगस्टर’ का गाना ‘या अली’ गाया था। इस गाने से वह काफी मशहूर हुए थे। उन्होंने साल 2002 में रलीज हुई फिल्म ‘कांटे’ का गाना ‘जाने क्या होगा रामा रे’ गाया था। इसके अलावा उन्होंने ‘नमस्ते लंदन’ का गाना ‘दिलरुबा’ गाया था।

असम के मुख्यमंत्री ने जताया दुख

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जुबीन गर्ग के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा ‘आज असम ने अपने सबसे प्रिय सपूतों में से एक को खो दिया। मेरे पास यह बताने के लिए शब्द नहीं हैं कि जुबीन राज्य के लिए कितना मायने रखते थे। वह बहुत जल्दी चले गए, यह जाने की उम्र नहीं थी।’

Post Comment

You May Have Missed