उत्तराखंड
देश-दुनिया
राजनीति
Cloud burst in Chamoli, Cloud burst in Uttarakhand, Indian Meteorological Department, Landslide in Himachal, landslide in Uttarakhand, Meteorological Department, rain in Himachal, Uttarakhand accident, उत्तराखंड में बादल फटा, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, उत्तराखंड हादसा, चमोली में बादल फटा, भारतीय मौसम विभाग, मौसम विभाग, हिमाचल में बारिश, हिमाचल में लैंडस्लाइड
Shailendra Singh
0 Comments
उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा, सात लोग लापता; हिमाचल में प्राकृतिक आपदा से 419 मौतें
नई दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड में 17 सितंबर की रात चमोली जिले के नंदानगर घाट में बादल फटा। यहां कुंटरी लंगाफली वार्ड में छह घर मलबे में दब गए। सात लोग लापता हैं, जबकि दो लोग रेस्क्यू किए गए। इससे पहले 16 सितंबर को देहरादून में बादल फटा था। देहरादून से मसूरी का 35 किलोमीटर का रास्ता कई जगह क्षतिग्रस्त है। इसके कारण मसूरी में 2500 टूरिस्ट्स लगातार तीसरे दिन फंसे हुए हैं।
हिमाचल में इस सीजन बारिश, बाढ़, लैंडस्लाइड और अचानक आई बाढ़ से अब तक 419 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने दोनों ही राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को अगले 48 घंटे हाई अलर्ट पर रखा है।
24 मई को केरल पहुंचा था दक्षिण-पश्चिम मानसून
देश में इस साल 24 मई को दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंचा था। देश में अब तक (17 सितंबर) सामान्य से 8% ज्यादा बारिश हो चुकी है। 3 राज्यों राजस्थान (पश्चिम), पंजाब और हरियाणा से मानसून की विदाई शुरू भी हो चुकी है, लेकिन इसके जाते-जाते भी देश के 7 राज्यों में तेज बारिश की संभवना है।
मौसम विभाग और ग्लोबल फोरकास्ट सिस्टम (GFS) के मुताबिक, सितंबर के आखिरी कुछ दिन और अक्टूबर की शुरुआत तक एक बड़े कम दबाव के क्षेत्र के साथ जबरदस्त बारिश के आसार हैं। 25 या 26 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में बड़ा मानसूनी सिस्टम लो प्रेशर एरिया बन रहा है। इससे पूर्वी-पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छग, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 2-3 दिन तेज बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में 3 इंच तक पानी गिर सकता है।
कर्नाटक: यादगिर के तेज बारिश से फसलें खराब
VIDEO | Karnataka: Heavy rainfall in Yadgir damages crops in the region.#KarnatakaNews
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/oprGk0BSbo
— Press Trust of India (@PTI_News) September 18, 2025



Post Comment