देश-दुनिया, राजनीति, स्पोर्ट्स

ICC T20 Rankings 2025: मिस्ट्री स्पिनर वरुण नंबर-1 बॉलर, अभिषेक शर्मा टॉप बैटर; ऑलराउंडर्स में हार्दिक पंड्या  

ICC T20 Rankings 2025: मिस्ट्री स्पिनर वरुण नंबर-1 बॉलर, अभिषेक शर्मा टॉप बैटर; ऑलराउंडर्स में हार्दिक पंड्या  

ICC T20 Rankings 2025: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की बुधवार (17 सितंबर) को जारी हुई टी-20 वीकली रैंकिंग में बल्‍लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर तीनों कैटेगरी में ही भारतीय खिलाड़ी टॉप पर हैं। पहली बार वरुण चक्रवर्ती टॉप बॉलर बने हैं।

वरुण टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बॉलर बनने वाले तीसरे भारतीय प्लेयर हैं। उनसे पहले जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। बैटर अभिषेक शर्मा अपने करियर की हाईएस्ट रेटिंग के साथ नंबर-1 पर बने हुए हैं। वहीं, ऑलराउंडर्स में हार्दिक पंड्या टॉप पर हैं।

वरुण चक्रवर्ती का एशिया कप में शानदार प्रदर्शन जारी

34 साल के इस स्पिनर का एशिया कप में भी अच्छा प्रदर्शन जारी है। उन्होंने UAE के खिलाफ दो ओवर में सिर्फ 4 रन देकर 1 विकेट और पाकिस्तान के खिलाफ चार ओवर में 24 रन देकर 1 झटका था। उन्होंने रैंकिंग में तीन पायदान की छलांग लगाई हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी को पीछे छोड़ा।

ICC T20 Rankings 2025: मिस्ट्री स्पिनर वरुण नंबर-1 बॉलर, अभिषेक शर्मा टॉप बैटर; ऑलराउंडर्स में हार्दिक पंड्या  

अभिषेक शर्मा टॉप पर बरकरार बैटिंग में

अभिषेक शर्मा टॉप पर बरकरार हैं। उन्होंने 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 31 रनों की पारी खेलने खेली थी। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट दूसरे और जोस बटलर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। जबकि साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस दो स्थान के फायदे के साथ 11वें स्थान पर और एडेन मार्करम 10 स्थान के फायदे से 30वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ICC T20 Rankings 2025: मिस्ट्री स्पिनर वरुण नंबर-1 बॉलर, अभिषेक शर्मा टॉप बैटर; ऑलराउंडर्स में हार्दिक पंड्या  

ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में पंड्या पहले नंबर पर

भारतीय स्टार हार्दिक पंड्या टी-20 इंटरनेशनल ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में पहले नंबर पर बने हुए हैं। जबकि पाकिस्तान के सईम अयूब चार स्थान ऊपर चढ़कर पांचवें स्थान पर और अभिषेक चार स्थान ऊपर चढ़कर 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ICC T20 Rankings 2025: मिस्ट्री स्पिनर वरुण नंबर-1 बॉलर, अभिषेक शर्मा टॉप बैटर; ऑलराउंडर्स में हार्दिक पंड्या  

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *