Dehradun Cloudburst: देहरादून के सहस्रधारा में फटा बादल, कई होटलों-दुकानों को नुकसान

Dehradun Cloudburst: देहरादून के सहस्रधारा में फटा बादल, कई होटलों-दुकानों को नुकसान

Dehradun Cloudburst: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सहस्त्रधारा में बादल फटने से कई होटलों और दुकानों को नुकसान पहुंचा है. सहस्त्रधारा में देर रात अचानक हुई तेज बारिश से बादल फटने जैसे हालात देखने को मिले और इससे बड़े पैमाने पर नुकसान होने की सूचना है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों के मुताबिक मुख्य बाजार में मलबा आने से 2 से 3 बड़े होटल और कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं.

जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 11:30 बजे के आसपास बादल फटने जैसी घटना हुई. सहस्त्रधारा के मुख्य बाजार में बड़े पैमाने पर मलबा आ गया है. इससे दो से तीन बड़े होटल क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक मार्केट में बनी करीब 7 से 8 दुकानें गिर गईं.

बादल फटने जैसे हालात में फंसे 100 लोग

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस हादसे में करीब 100 लोग फंस गए थे, जिन्हें गांव वालों ने सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है. उन्होंने बताया कि ऐसी भी सूचना मिली है कि एक से दो लोग लापता हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. हालांकि, उनकी तलाश की जा रही है.

मसूरी में भी मलबा आने से मजदूर की मौत

दूसरी तरफ मसूरी में भी झड़ी पानी में एक मजदूर के आवास पर मलबा आ गया. घटना में एक मजदूर की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गई और घायल मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल ले गए.

नैनीताल में स्कूलों की छुट्टी घोषित

बता दें कि देहरादून में देर रात से लगातार बारिश जारी है. मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार अभी 24 घंटे और बारिश की संभावना जताई जा रही है. वहीं खराब मौसम को देखते हुए नैनीताल जिले में सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है. लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने ये आदेश जारी किए हैं.

Post Comment

You May Have Missed